Nation- Tiger Attack: ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, युवक की ली जान; 20 दिन में 6 लोगों को बनाया शिकार- #NA

Tiger Attack: ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, युवक की ली जान; 20 दिन में 6 लोगों को बनाया शिकार

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघ हुआ आदमखोर.

Tadoba-Andhari Tiger Reserve: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. बीते 20 दिनों में छह लोगों की मौत बाघ के हमले में हुई है तो वहीं एक बुरी तरह घायल हो गया है. वहीं बाघ के हमले की एक और घटना सामने आई है. ताडोबा-अंधारी व्याघ्र परियोजना के बफर क्षेत्र में बुधवार सुबह बाघ के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान भामडेली निवासी 37 वर्षीय अमोल बबन नन्नावरे के रूप में हुई, जो ताडोबा में जिप्सी चालक के रूप में कार्यरत था.

शिकार की तलाश में घूम रहा था बाघ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे अमोल खेत में कीटनाशक छिड़काव के लिए मोटर पंप अपने पिता को देने गया था. उसी दौरान शिकार की तलाश में घूम रहे बाघ ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया. बाघ उसे लगभग 50 फीट तक घसीटकर ले गया. यह भयावह घटना उसके पिता की आंखों के सामने घटी.

मृतक की गर्दन पर गहरे घाव मिले

पिता के शोर मचाने पर बाघ शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. मृतक की गर्दन पर गहरे घाव पाए गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भद्रावती उप जिला अस्पताल भेज दिया. घटना संदर्भ में वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष थीपे ने बताया कि मृतक ताडोबा टाइगर रिजर्व में जिप्सी चालक के तोर पर काम करता था.

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से की ये मांग

घटना की जानकारी मिलते ही भद्रावती पुलिस, वन अधिकारी, PRT टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बड़ी मौजूद थे. मृतक अमोल अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बेटे को छोड़ गया. वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाघ को पकड़कर बंदोबस्त किया जाए, ताकि आगे और जनहानी टल सके.

Tiger Attack: ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, युवक की ली जान; 20 दिन में 6 लोगों को बनाया शिकार

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button