Nation- राजस्थान के सीकर में ट्रक और कार की टक्कर, एक ही परिवार की 6 महिलाओं की मौत; अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी- #NA

सीकर में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में मकर संक्रांति पर बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार की 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के दौरान कार में एक ही परिवार की 8 महिलांए मौजूद थी. जबकि एक ड्राइवर व अन्य दो की हालत गभीर है. कार में सवार महिलाएं उसमें फंस गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला. घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया. कार में सवार लोग लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर अपने घर लौट रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा फतेहपुर के जयपुर बिकानेर हाइवे कृषि अनूसधांन केन्द्र के आगे हरसावा गांव के नजदीक हुआ है. हादसा ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत से हुआ. इसमें एक ही परिवार की 6 महिलाओं की मौत हो गई. तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं. एक्सीडेंट में अर्टिका कार चकनाचूर हो गई. कार में सवार महिलाएं उसमें फंस गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला. घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया. मृतकों की धानूका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया है. कार में सवार महिलाएं अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रही थीं.
हादसे में 6 लोगों की मौत
डीवाईएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. मोड़ पर कार कंट्रोल नहीं हो सकी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई. क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया. कार में सवार लोग लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर अपने घर लौट रहे थे. ट्रक सीकर की ओर जा रहा था. हादसे में संतोष पत्नी सत्यनारायण, तुलसी देवी पत्नी ललित, मोहनी देवी पत्नी महेश कुमार, इंद्रा पुत्री महेश कुमार, आशा पत्नी मुरारी और चंदा पत्नी सुरेंद्र की मौत हो गई. घायल सोनू, वसीम और बरखा को गंभीर हालत में सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया.
अंतिम संस्कार से लौटते वक्त हुआ हादसा
मृतक के परिजनों ने बताया कि दादा की बहन बुआ दादी का निधन होने पर परिवार की मुखिया मोहनी देवी पत्नी महेश सैनी उम्र 80 अपने पुत्र वधुओं, बेटी, पोती को लेकर लक्ष्मणगढ़ अन्तिम संस्कार में गई थीं. वहां से 3.30 बजे पर रवाना हुए 4 बजे फतेहपुर में यह हादसा हो गया. उन्होंने बताया कि बाकी अन्य चार गाड़ियों घर के पुरुष सवार थे. घटना के बाद स्थानीय विधायक हाकम अली खां, भाजपा नेता मधू सूदन भिंडा, सभापति मुस्ताक नजमी सहित बड़ी, संख्या में लोग ट्रॉमा सेन्टर पहुंचे.
(रिपोर्ट- राकेश गज्जर/सीकर)
राजस्थान के सीकर में ट्रक और कार की टक्कर, एक ही परिवार की 6 महिलाओं की मौत; अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)
.webp)
.webp)



