Nation- ऐसे लकड़बग्घे सद्भाव बिगाड़ रहे… निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के उद्धव ठाकरे- #NA

निशिकांत दुबे और उद्धव ठाकरे. (फाइल फोटो)
शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की उस विवादित टिप्पणी को लेकर निशाना साधते हुए उन्हें लकड़बग्घा करार दिया, जिसमें उन्होंने मराठी-हिंदी विवाद के बीच कथित तौर पर कहा था कि पटक पटक के मारेंगे. ठाकरे ने आरोप लगाया कि निशिकांत दुबे लोगों को बांटकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
उद्धव ने बीजेपी पर फूट डालो और राज करो की नीति के जरिए राजनीतिक लाभ हासिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बलपूर्वक इसे थोपे जाने का विरोध करेंगे.
फूट डालो और राज करो की नीति
उन्होंने विधान भवन में कहा कि बीजेपी की हमेशा से फूट डालो और राज करो की नीति रही है. राजनीति की यह शैली अब अपनी प्रासंगिकता खो रही है. मैं समझ सकता हूं कि शनिवार को मुंबई में हमारी रैली की सफलता से उनकी पार्टी बेचैन है या नहीं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मराठी न बोलने पर एक दुकानदार की पिटाई करने पर मचे आक्रोश के बीच निशिकांत दुबे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उनके चचेरे भाई उद्धव पर निशाना साधते हुए कथित तौर पर कहा था, पटक पटक के मारेंगे. उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया.
‘उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ’
झारखंड के गोड्डा के सांसद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हिंदी भाषी लोगों को मुंबई में मारने वाले यदि हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ. अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है? कौन कुत्ता कौन शेर खुद ही फैसला कर लो.
सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश
उद्धव ने मराठी लोगों को निशाना बनाने वाली निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे लकड़बग्घे राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी नेताओं का काम लोगों को भड़काना है. हम किसी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम किसी भी भाषा को थोपने का विरोध करते हैं.
पहलगाम आतंकवादी हमले से तुलना
उन्होंने बीजेपी के राज्य मंत्री आशीष शेलार की गैर-मराठी भाषियों के खिलाफ हालिया हिंसा की तुलना पहलगाम आतंकवादी हमले से करने के लिए आलोचना की. उद्धव ने कहा कि ये लोग महाराष्ट्र और मराठी भाषा को नुकसान पहुंचा रहे हैं. मराठी अधिकारों के लिए आंदोलन करने वालों की तुलना आतंकवादियों से करना इस बात का सबूत है कि वे महाराष्ट्र और मराठी लोगों के खिलाफ हैं.
ऐसे लकड़बग्घे सद्भाव बिगाड़ रहे… निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के उद्धव ठाकरे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)


