Nation- UKSSSC Vacancy 2025: बीएड डिग्री वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, निकली स्पेशल टीचर पदों पर वैकेंसी, आज से करें आवेदन- #NA

इन पदों के लिए 17 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
Image Credit source: getty images
UKSSSC Special Teacher Vacancy 2025: विशेष शिक्षा में बीएड की डिग्री और टीईटी या सीटीईटी पास युवाओं के लिए खुशखबरी है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में विशेष शिक्षा शिक्षक (LT) के 128 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस वैकेंसी के लिए आज, 17 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.
वहीं अप्लाई करने के बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट 10 से 12 अक्टूबर तक अपने आवेदन फाॅर्म में करेक्शन भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र कितनी होनी चाहिए और आवेदकों का चयन कैसे किया जाएगा.
UKSSSC Special Teacher Vacancy 2025: क्या है आवेदन की योग्यता?
स्पेशल टीचर पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में बीएड की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी उत्तराखंड टीईटी या सीटीईटी पास किया हो. आवेदक की उम्र 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग) के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है.
UKSSSC Special Teacher Bharti 2025: आवेदन फीस कितनी है?
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए निर्धारित किया गया है. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग कैटेगरी के आवेदकों को 150 रुपए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा. भर्ती के तहत गढ़वाल मंडल के लिए 74 और कुमाऊं मंडल के लिए कुल 54 पद हैं.
UKSSSC Special Teacher Vacancy 2025 How to Apply: इन स्टेप्स में करें आवेदन
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें.
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉग इन करें और आवेदन फाॅर्म भरें.
- आवश्यक डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- फीस जमा करें और सबमिट करें.
UKSSSC Special Teacher Vacancy 2025 Notification pdf
UKSSSC Special Teacher Recruitment 2025: कैसे होगा सिलेक्शन?
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. एग्जाम का आयोजन 18 जनवरी 2026 को किया जा सकता है. परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे और समय दो घंटे का होगा. कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटे जाएगा. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – APO पदों पर निकली वैकेंसी, लाॅ ग्रेजुएट तुरंत करें आवेदन
UKSSSC Vacancy 2025: बीएड डिग्री वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, निकली स्पेशल टीचर पदों पर वैकेंसी, आज से करें आवेदन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)




