Nation- UP-MP सहित 5 राज्यों में उड़ानों पर असर, एक साथ 70 फ्लाइट हुईं कैंसल; आखिर क्या है वजह?- #NA

देश में दिल्ली समेत 5 राज्यों के एयरपोर्ट में बुधवार को उड़ानें प्रभावित रहीं. इसकी वजह भी सामने आई है. मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लोगों को दिक्कत हुई. दरअसल, ये समस्या तकनीकी वजहों से हुई. वहीं कुछ एयरपोर्ट पर क्रू की कमी की बात भी सामने आई है. दिल्ली में चेक इन प्रोसेस में दिक्कत होने के बाद इसे मैन्युअल कर दिया गया. सबसे ज्यादा असर इंडिगो की फ्लाइट पर पड़ा. देशभर में इसी तरह से करीब 70 उड़ानें कैंसल की गईं, जिसमें से 11 मध्यप्रदेश, हैदराबाद में 13, बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसल हुईं.

वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनियाभर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है, जिससे एयरपोर्ट पर IT सर्विस पर असर पड़ा है. हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे नकारते हुए कहा कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं है. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज सिस्टम एयरपोर्ट और फ्लाइट सर्विसेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह से चेक इन मेंदिक्कत आ रही है. इससे चार एयरलाइंसइंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस में दिक्कत

चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस में दिक्कत आने के बाद सभी एयरलाइंस ने मैनुअल चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस लागू कर दिया है. दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर सोशल मीडियाX पर एक पोस्ट से जानकारी देते हुए कहा कि हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो.

हैदराबाद में भी यात्री परेशान

हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट पर पैंसेजर्स की भारी भीड़ देखने को मिली. यहां भी चेक इन सिस्टम में खराबी और देरी की वजह से यात्रियों की फ्लाइट छूट गई. इस समस्या पर इंडिगो के एक स्पोक्सपर्सन ने जानकारी देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी में समस्या, एयरपोर्ट पर भीड़ और ऑपरेशनल जरूरतों जैसी कई वजहों से हमारी कई फ्लाइट्स में देरी हुई है और कुछ कैंसिलेशन भी हुई हैं. वहीं हमारी टीमें यह पक्का करने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं कि ऑपरेशन जल्द से जल्द नॉर्मल हो जाएं.

UP-MP सहित 5 राज्यों में उड़ानों पर असर, एक साथ 70 फ्लाइट हुईं कैंसल; आखिर क्या है वजह?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button