Nation- यूपी सबसे ज्यादा बेरोजगारों वाला राज्य… पदयात्रा में संजय सिंह का बड़ा हमला- #NA

उत्तर प्रदेश में ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा अपने सातवें दिन में पहुंच गई है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सुल्तानपुर में जनता का अभूतपूर्व समर्थन देखने को मिला है. पदयात्रा सुबह 10 बजे मां भगवती लॉन, उतारी से शुरू होकर प्रतापगंज बाजार, राघव ढाबा, दुर्गापुर बाजार और रामगंज होते हुए अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंची. पदयात्रा में युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुनकरों, मजदूरों, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और छोटे उद्यमियों ने भाग लिया.

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बन गया है, जिसका सबसे बड़ा असर युवाओं पर पड़ा है. बेरोज़गारी की मार सिर्फ नौजवान ही नहीं, बल्कि किसान, बुनकर और लघु उद्योग से जुड़े लाखों परिवार भी झेल रहे हैं. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों ने छोटे उद्यम और परंपरागत व्यवसायों को चौपट कर दिया है.

Aap Sanjay Singh

दलितों-पिछड़ों के खिलाफ मामले बढ़े

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौर में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार न सिर्फ शिकायतों को दबा रही है बल्कि पीड़ितों को न्याय देने में भी नाकाम साबित हुई है. संजय सिंह ने कहा कि जब तक सत्ता संरचना में जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक कमजोर वर्गों पर हो रहे अत्याचार रुक नहीं सकते.

पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत हो रहा

रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा अपने सातवें दिन जैसे ही प्रतापगंज बाजार पहुंची, वहां शराफत उल्ला अंसारी, मुजीब अहमद, गिरीश तिवारी, उपेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, जुबेर खान और आलोक तिवारी ने फूल मालाओं से सांसद संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बिसानी के प्रधान अनिल यादव के साथ आप सांसद संजय सिंह ने स्थानीय लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को भी जाना.

दिनभर चली पदयात्रा के बाद संजय सिंह शाम को अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया. रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा कल त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका से प्रारंभ होकर अमेठी के विभिन्न क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी.

यूपी सबसे ज्यादा बेरोजगारों वाला राज्य… पदयात्रा में संजय सिंह का बड़ा हमला

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button