Nation: UP .: लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत #INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में गोलाकुआं के पास गुरुवार (11 सितंबर) शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हरदोई से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े टैंकर को बचाने की कोशिश करते समय मोड़ते समय चार से पांच बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए 25 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 19 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है.

हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था. वहीं, टैंकर सड़क किनारे खड़ा था और चालक उसे छोड़कर कहीं चला गया था. पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस चालक को रोकने का समय नहीं मिला. मोड़ते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

देर रात तक चला रेस्क्यू

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और काकोरी पुलिस को सूचना दी. पुलिस, दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर देर रात तक रेस्क्यू किया. क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला गया. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

प्रशासन की कार्रवाई

जिलाधिकारी विशाख जी, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर और डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिवहन विभाग से संपर्क कर यह पता लगाने का प्रयास शुरू किया कि बस में कितने यात्री सवार थे. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और टैंकर की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया गया है.

यह भी पढ़ें- बेटियों के लिए यूपी की योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, कन्या विवाह सहायता योजना में हुआ बदलाव

यह भी पढ़ें- UP में होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025, निवेश, स्टार्टअप पर रहेगा फोकस; नॉलेज सेशंस में कई विशेषज्ञ बनेंगे हिस्सा

UP .: लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button