Nation- UP: हथियार के दम पर CFC मालिक से लूट, पुलिया पर बैठकर हिस्सा बांट रहे थे बदमाश; तभी पहुंची पुलिस और…- #NA

पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की खानपुर थाना पुलिस की खतरनाक कार्रवाई ने दो शातिर लुटेरों के होश उड़ा दिए, जो ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद नोट गिनते हुए पकड़े गए. पुलिस ने लुटेरों के पास से तीस हजार पचास रुपये नकद, एक स्वाइप मशीन, एक केवाईसी मशीन, मोबाइल फोन और .315 बोर का तमंचा के साथ चोरी की बाइक बरामद की है. लुटेरे जब माल बांट रहे थे कि इसी बीच पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.
गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र से 5 मई को ग्राहक सेवा संचालक से 2 लाख रुपये और सामान लूट कर फरार हो गए थे. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है. खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले परमजीत राम सोनिया पार के रहने वाले हैं और वह यूनियन बैंक आफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं. बीते 5 मई को प्रतिदिन की तरह अपना ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर वापस घर को जा रहे थे.
झपट्टा मारकर ले गए लाखों रुपये
इसी दौरान मौधा इंडियन गैस एजेंसी के पास वह पहुंचे ही थे कि तभी एक बाइक सवार दो लोग आए और तमंचे के दम धमकाकर झपट्टा मारकर पैसों से भरा बैग ले गए ले गए हैं, जिसमें दो लाखों रुपये और फिंगर मशीन और मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान था. इसके बाद पीड़ित ने अपने मित्र के आने के बाद इसकी जानकारी बैंक को देने के साथ ही खानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच किया और जांच करने के बाद जब मामला सही पाया गया तब विभिन्न धाराओं में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.
आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मठसरैया गांव के नहर पुलिया पर लूट के पैसे बांट रहे हैं. इस जानकारी के बाद पुलिस ने दबिश दी और दोनों लुटेरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए लुटेरों की पहचान शिवा विश्वकर्मा उर्फ पुल्लू (29) निवासी घोघवा गांव और बृजेश विश्वकर्मा उर्फ चिरंजीव (27) के तौर पर की है, जो कि जौनपुर चंदवक थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
पकड़े गए लूटरों के पास से लूट के तीस हजार पचास रुपये नकद, एक KYC मशीन, एक स्वाइप मशीन, मोबाइल फोन के साथ-साथ एक .315 बोर का तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई हैं.
UP: हथियार के दम पर CFC मालिक से लूट, पुलिया पर बैठकर हिस्सा बांट रहे थे बदमाश; तभी पहुंची पुलिस और…
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)


