Nation: UP Rain Alert: आज से फिर मेहरबान हो सकते हैं इंद्र देव, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, अलर्ट जारी #INA

UP Weather .: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. यहां कुछ जिलों में अभी भी उमस बनी हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 19 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी यूपी के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. 

 इन जिलों में जताई गरज-चमक की संभावना

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर में बादल गरजने और बिजली चमकने के आसार हैं. इसके अलावा, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई में भी यही स्थिति बनी रह सकती है.

अन्य प्रभावित जिले

लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं.

आज से फिर से हो सकती है अच्छी बारिश

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने से वर्षा में थोड़ी गिरावट दर्ज हो सकती है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वांचल में बारिश तेज हो सकती है, और 15 जुलाई से प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा.

अब तक बुंदेलखंड क्षेत्र में सामान्य से 2-3 गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है. ललितपुर में सबसे अधिक 603.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पूर्वी यूपी के कई जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें: UP Weather .: दिन में तपिश, रात में राहत, 23 मई से हो सकते हैं इंद्रदेव मेहरबान

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की आशंका, अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

UP Rain Alert: आज से फिर मेहरबान हो सकते हैं इंद्र देव, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, अलर्ट जारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button