Nation: UP Rain Alert: यूपी में फिर से दस्तक देगा मानसून, 25 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी #INA
.webp)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाओं के असर से आज यानी 25 अगस्त को कई जिलों में झमाझम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
उमस से राहत
पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए यह अच्छी खबर है. मौसम विभाग का कहना है कि 25 अगस्त को मानसूनी बादल सक्रिय रहेंगे. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश तो लगभग हर जिले में होगी, लेकिन कई जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.
26 अगस्त से कम होगी बारिश की रफ्तार
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अगस्त से बारिश की तीव्रता कुछ कम हो जाएगी. हालांकि, 29 अगस्त के बाद पश्चिमी यूपी के जिलों में फिर से जोरदार बारिश की संभावना बन रही है.
25 अगस्त को येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 25 अगस्त को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं.
सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और वज्रपात के दौरान सतर्क रहें. खेतों, खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. साथ ही जलभराव वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: UP Weather .: तरबतर करने वाला है अगस्त-सितंबर का महीना, रिकॉर्ड तोड़ बारिश से भींगने को हो जाएं तैयार
यह भी पढ़ें: UP Weather .: उत्तर प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, कहीं धूप तो कहीं उमस से हाल बेहाल, देखें आज कैसा रहेगा मौसम
UP Rain Alert: यूपी में फिर से दस्तक देगा मानसून, 25 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










.webp)

