Nation: UP Warriorz Squad WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा प्लेयर्स को बनाया करोड़पति, तैयार किया एक खतरनाक टीम #INA
.webp)
UP Warriorz Squad WPL 2026: यूपी वॉरियर्स महिला प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में पर्स में सबसे ज्यादा पैसे के साथ उतरी थी, क्योंकि यूपी ने ऑक्शन से पहले सिर्फ एक खिलाड़ी श्वेता सहरावत को रिटेन किया था. अब यूपी वॉरियर्स ने WPL 2026 के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर मालामाल किया. यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदकर WPL 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया है.
यूपी वॉरियर्स ने कई खिलाड़ियों को बनाया करोड़पति
यूपी वॉरियर्स ने वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में 17 खिलाड़ियों को खरीदकर अपना 18 सदस्सीय स्क्वाड तैयार कर लिया है. UP Warriorz ने दीप्ति शर्मा के अलावा भारतीय खिलाड़ियों में शिखा पांडे को 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मैग लैनिंग को भी यूपी की टीम ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा है.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: टीम का बीच में ही साथ छोड़ रांची पहुंचा ये स्टार खिलाड़ी, रोहित-कोहली के साथ धमाल मचाते आ सकता है नजर
वहीं ऑस्ट्रेलिया के ही स्टार खिलाड़ी फोएबे लिचफील्ड को भी यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया. यूपी वॉरियर्स ने वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए एक शानदार टीम तैयार किया है. यूपी ने अपने 4 खिलाड़ियों पर राइट टू मैच कॉर्ड का इस्तेमाल किया है.
WPL 2026 के लिए यूपी वॉरियर्स के रिटेन प्लेयर
श्वेता सहरावत – 50 लाख रुपये
यूपी वॉरियर्स ने WPL 2026 ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
दीप्ति शर्मा (3.20 करोड़ रुपये,RTM का इस्तेमाल किया), सोफी एक्लेस्टोन (85 लाख रुपये), मेग लेनिंग (1.90 करोड़ रुपये), फीबी लिचफील्ड (1.20 करोड़ रुपये), किरण नवगिरे (60 लाख रुपये), हरलीन देओल (50 लाख रुपये), क्रांति गौड़ (50 लाख रुपये, आरटीएम), आशा शोभना (1.10 करोड़ रुपये), डिएंड्रा डॉटिन (80 लाख रुपये), शिखा पांडे (2.40 करोड़ रुपये), प्रतिका रावल (40 लाख रुपये), सिमरन शेख (10 लाख रुपये), शिप्रा गिरी (10 लाख रुपये), क्लोए ट्रायन (30 लाख रुपये), सुमन मीना (10 लाख रुपये), गोंगदी तृषा (10 लाख रुपये), और टारा नॉरिस (10 लाख रुपये).
यह भी पढ़ें: MI Full Squad For WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने तैयार किया शानदार टीम, MI में खतरनाक ऑलराउंडर की है भरमार
UP Warriorz Squad WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा प्लेयर्स को बनाया करोड़पति, तैयार किया एक खतरनाक टीम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)
.webp)

