Nation: UP Weather .: तरबतर करने वाला है अगस्त-सितंबर का महीना, रिकॉर्ड तोड़ बारिश से भींगने को हो जाएं तैयार #INA
.webp)
UP Weather .: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होता दिख रहा है. 1 अगस्त 2025 को मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, भारी बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है, सिर्फ शुक्रवार को मौसम कुछ हद तक शुष्क रह सकता है.
इन जिलों में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. आगरा के ताज क्षेत्र में 38.4 मिमी, इटावा और बाराबंकी में 36 मिमी, मुजफ्फरनगर में 17 मिमी, बलिया में 12.1 मिमी, हरदोई में 9.4 मिमी और बहराइच में 1.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं, तापमान की बात करें तो कानपुर ग्रामीण में 34.6 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 33.6 डिग्री, फतेहगढ़ में 33 डिग्री, झांसी में 26.7 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 29.7 डिग्री और अलीगढ़ में 30.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
पिछले दो महीने कितनी बारिश दर्ज
इस साल मानसून के पहले चरण यानी जून-जुलाई के दौरान राज्य में बारिश का वितरण असमान रहा है. पश्चिमी यूपी में औसत से 21% अधिक 385.6 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी यूपी में औसत से 21% कम 304.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश की समेकित वर्षा 356.6 मिमी रही, जो सामान्य से 6% कम है. जनपदों की बात करें तो ललितपुर में सबसे अधिक 852.8 मिमी (125% अधिक) बारिश हुई, जबकि राजधानी लखनऊ में केवल 234.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो औसत से 26% कम है.
तरबतर होगा अगस्त-सितंबर का महीना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगस्त और सितंबर में स्थिति बदल सकती है. प्रशांत महासागर की तटस्थ निनो और हिंद महासागर की नकारात्मक IOD परिस्थितियों के चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में सामान्य और शेष क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है. वहीं, तापमान की दृष्टि से पश्चिमी और दक्षिणी यूपी में कुछ राहत मिल सकती है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गर्मी सामान्य या उससे थोड़ी अधिक रह सकती है.
यह भी पढ़ें: UP Weather .: यूपी में उमस की होने वाली है छुट्टी, 28 जुलाई से फिर से भारी बारिश का अलर्ट, ये है अपडेट
यह भी पढ़ें: UP Weather Updates: यूपी को फिर झेलनी पड़ेगी उमस, 14 जुलाई से थम सकता है बारिश का सिलसिला
UP Weather .: तरबतर करने वाला है अगस्त-सितंबर का महीना, रिकॉर्ड तोड़ बारिश से भींगने को हो जाएं तैयार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)


.webp)

