Nation: UP Weather: यूपी में फिर लौट आया मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट #INA
.webp)
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है. काले बादलों की आवाजाही से पूर्वी यूपी में गुरुवार (11 सितंबर) से बारिश का सिलसिला शुरू होगा. मौसम विभाग ने बताया है कि ट्रफ लाइन दोबारा से प्रदेश की तरफ बढ़ रही है. इसके असर से अगले चार-पांच दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी तराई क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है. साथ ही बादलों की गरज भी सुनाई देगी.
किन जिलों में होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 सितंबर को गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, ललितपुर और झांसी में हल्की बारिश हो सकती है. प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, सुल्तानपुर, अमेठी और रायबरेली में धूप खिली रहेगी.
लखनऊ और नोएडा में राहत नहीं
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे. यहां अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 27°C रहेगा. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा और कानपुर में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, हालांकि अगले 24 घंटे में मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है.
आगे का मौसम
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून ट्रफ वाराणसी और आगरा के पास से गुजर रही है. 12 और 13 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मध्यम से भारी बारिश होगी. बिजली गिरने की संभावना भी है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तराई क्षेत्र में लगातार बारिश होती रहेगी.
यह भी पढ़ें- UP .: काशी-अयोध्या की तरह विंध्याचल को डेवलप कर रही है योगी सरकार, आधुनिक सुविधाओं का किया जा रहा है विकास
यह भी पढ़ें- शिक्षा क्षेत्र में ये योजनाएं चला रही योगी सरकार, युवाओं को किया जा रहा डिजिटली सशक्त
UP Weather: यूपी में फिर लौट आया मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)

