Nation- उतार-चढ़ाव तो आना ही है…बिहार में हार के बाद RJD का पहला रिएक्शन, खुद को बताया गरीबों की पार्टी- #NA

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं इंडिया महागठबंधन को चुनाव परिणामों में तगड़ा झटका लगा है. एनडीए ने 202 सीटों पर कब्जा जमाया और एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापसी की. जबकि महागठबंधन महज 35 सीटों पर ही सिमट गया. इस बीच चुनाव परिणामों में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
पार्टी का कहना है कि सत्तारूढ़ राजग के हाथों करारी हार के बावजूद वह निराश नहीं है, जिसने 202 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की. आरजेडी ने चुनाव नतीजों को सार्वजनिक जीवन के स्वाभाविक उतार-चढ़ा का हिस्सा बताया है. इसके साथ ही कहा है कि पार्टी हार से निराश नहीं है और वो गरीबों की आवाज उठाती रहेगी.
जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है!
इसमें उतार चढ़ाव आना तय है। हार में विषाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं!
राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है, गरीबों के बीच उनकी आवाज़ बुलंद करते रहेगी!@yadavtejashwi @laluprasadrjd— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 15, 2025
‘उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं…’
आरजेडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें पार्टी ने कहा है ‘जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है!. इसमें उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं. हार में कोई गम नहीं, जीत में कोई अहंकार नहीं!
राष्ट्रीय जनता दल ग़रीबों की पार्टी है,गरीबों के बीच उनकी आवाज उठाती रहेगी’.
एनडीए का शानदार प्रदर्शन
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया महागठबंधन के बीच तगड़ा मुकाबला माना जा रहा था, हालांकि ऐसा नहीं हुआ. चुनाव में एनडीए ने उम्मीद से बढ़कर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की और एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापसी की.
आरजेडी को नुकसान
वहीं आरजेडी जो महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी थी, उसकी सीटें 75 से गिरकर महज 25 पर आ गईं. 2010 के बाद से पार्टी का ये सबसे निराशाजनक प्रदर्शन है.पार्टी को यह नुकसान तब हुआ जब पूरा गठबंधन तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर एकजुट हुआ था. कुल मिलाकर महागठबंधन के वोट शेयर और सीटों की संख्या में भारी गिरावट आई, जो 40 सीटों के आंकड़े से नीचे रही और सरकार बनाने से बहुत दूर रही.
बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत हासिल की
इसके विपरीत बीजेपी एनडीए में सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाली पार्टी बनकर उभरी, जिसने 89 सीटों पर जीत हासिल की. बिहार में ये बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू ने 85 सीटें हासिल कीं, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी (रालोद) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटें जीतकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया. इधर जीतन राम मांझी की पार्टी HAM ने 5 सीटें जीतीं और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने 4 सीटें हासिल कीं.
उतार-चढ़ाव तो आना ही है…बिहार में हार के बाद RJD का पहला रिएक्शन, खुद को बताया गरीबों की पार्टी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)

