Nation: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं, PM मोदी को लेकर कही ये बात #INA
.webp)
Donald Trump Celebrates Diwali: भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है. इस बीच मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की. साथ ही उन्होंने फिर से अपने दावे को दोहराया कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर देगा. इसके साथ ही ट्रपं ने इस मुद्दे और व्यापार को लेकर भी पीएम मोदी से बात करने का दावा किया. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दिवाली समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन में ढाई साल से चल रहे युद्ध का भी अंत चाहते हैं.
रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा भारत
इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, “मुझे भारत के लोगों से प्यार है. हम अपने देशों के बीच कुछ बेहतरीन समझौतों पर काम कर रहे हैं. मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं.” उन्होंने आगे कहा कि, “वह रूस से ज़्यादा तेल नहीं खरीदेंगे. वह भी उस युद्ध को ख़त्म होते देखना चाहते हैं, जितना मैं चाहता हूं. वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को ख़त्म होते देखना चाहते हैं. वे ज़्यादा तेल नहीं खरीदेंगे. इसलिए उन्होंने इसमें बहुत कटौती कर दी है, और वे इसमें और कटौती करते जा रहे हैं.”
#WATCH | Washington DC | US President Donald Trump lights lamps at the White House on the occassion of Diwali
(Source: The White House) pic.twitter.com/fFBTU5KyMl
— ANI (@ANI) October 21, 2025
ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया महान व्यक्ति
इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को महान व्यक्ति बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक महान व्यक्ति हैं और वह सालों से मेरे अच्छे दोस्त हैं. ट्रंप ने पीएम मोदी से अपनी बातचीत को शानदार बताया और कहा कि दोनों नेताओं ने ज़्यादातर व्यापार के बारे में बात की. इसके साथ ही ट्रंप ने एक बार फिर से इसी साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य गतिरोध को रोकने के अपने दावों को भी दोहराया.
#WATCH | Washington DC | US President Donald Trump says, “I love the people of India. We’re working on some great deals between our countries. I spoke . Prime Minister Modi today and we just have a very good relationship. He’s not going . buy much oil from Russia. He wants .… pic.twitter.com/BtdXfkz1eK
— ANI (@ANI) October 22, 2025
हालांकि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के ट्रंप के दावे को भारत ने हमेशा खारिज किया है. ट्रंप ने आगे कहा कि कहा, “हालांकि हमने कुछ समय पहले इस बारे में बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध नहीं होना चाहिए. व्यापार की बात करें तो मैं इस बारे में बात कर पाया. और पाकिस्तान और भारत के साथ हमारा कोई युद्ध नहीं है. यह बहुत-बहुत अच्छी बात है.”
#WATCH | Washington, DC | On being asked by ANI if tariffs would be imposed on China for buying crude oil from Russia, US President Trump says. “… Right now, as of November 1st, China will have about 155% tariffs put on it. I don’t think it’s sustainable for them. I want . be… pic.twitter.com/WGtOBK3HiF
— ANI (@ANI) October 21, 2025
चीन पर 155 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप
इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल खरीदने की वजह से वह चीन पर भारी टैरिफ लगाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, “1 नवंबर से, चीन पर लगभग 155% टैरिफ लगाया जाएगा. मुझे नहीं लगता कि यह उनके लिए टिकाऊ होगा. मैं चीन के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहता हूं, लेकिन चीन पिछले कुछ वर्षों में हमारे साथ बहुत कठोर रहा है क्योंकि हमारे राष्ट्रपति व्यापारिक दृष्टि से समझदार नहीं थे. उन्होंने चीन और हर दूसरे देश को हमारा फायदा उठाने दिया. मैंने यूरोपीय संघ के साथ एक समझौता किया. मैंने जापान और दक्षिण कोरिया के साथ एक समझौता किया. इनमें से कई सौदे बहुत अच्छे हैं. यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है. मैं टैरिफ की वजह से ऐसा कर पाया. हमें संयुक्त राज्य अमेरिका में अरबों, यहां तक कि खरबों डॉलर का भुगतान मिल रहा है. हम कर्ज़ चुकाना शुरू कर देंगे.”
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं, PM मोदी को लेकर कही ये बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)



.webp)


