Nation- उत्तराखंड BJP चीफ महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी, बोले- छवि धूमिल करने की साजिश- #NA

बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. जिसको लेकर उन्होंने रविवार (28 दिसंबर) को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. भट्ट ने पुलिस को बताया है किस उन्हें लगातार पर कोई फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है. उन्होंने इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता महेंद्र भट्ट ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार उनके निजी नंबर पर फोन किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि फोन पर उनके खिलाफ अपशब्द और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.
‘राजनीतिक छवि धूमिल करने की कोशिश’
भट्ट ने आशंका जताई कि फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है. इसके साथ ही अपनी शिकायत में उन्होंने यह भी बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति के दुर्व्यवहार से लग रहा है कि वो काफी उत्तेजित स्वभाव का है. भट्ट ने कहा कि उनकी उनकी राजनीतिक छवि धूमिल होने के साथ ही उनके जीवन को भी खतरा है.
पुलिस से की कार्रवाई करने की मांग
बीजेपी नेता महेंद्र भट्ट ने इस मामले में पुलिस से फौरन कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने आरोपी व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि शख्स उन्हें लगातार फोन पर धमकी दे रहा है ऐसे में जल्द से जल्द उसकी पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.
‘कार्यकर्ता अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे’
इधर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तराखंड के पार्टी अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी दिए जाने के व्यवहार को अनुचित और बर्दाश्त से बाहर बताया. उन्होंने कहा कि इससे पार्टी के कार्यकर्ता अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे. सिंह ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित इस तरह के असभ्य व्यवहार और धमकी से बीजेपी कार्यकर्ता अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से जनकल्याण और राज्य के विकास में प्रयासरत रहेंगे और वो बिना डरे काम करेंगे.
उत्तराखंड BJP चीफ महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी, बोले- छवि धूमिल करने की साजिश
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)



