Nation- उत्तराखंड: BJP विधायक आदेश चौहान को 16 साल पुराने मामले में 6 महीने की सजा, तुरंत जमानत भी मिली- #NA

BJP विधायक आदेश चौहान
उत्तराखंड में बीजेपी विधायक आदेश चौहान को सीबीआई कोर्ट ने करीब 16 साल पुराने मामले में सजा सुनाई है. बीजेपी विधायक के अलावा उनकी भतीजी दीपिका और अन्य तीन पुलिसकर्मियों को भी सजा सुनाई गई है. ये सजा पुलिस कस्टडी में मारपीट से जुड़े एक मामले में सुनाई गई है. हालांकि सजा मिलने के बाद तुरंत सभी को बेल भी मिल गई.
देहरादून की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को हरिद्वार के रानीपुर से भाजपा विधायक आदेश चौहान को 16 साल पुराने मामले में छह महीने की सजा सुनाई. विशेष सीबीआई न्यायाधीश संदीप भंडारी ने विधायक चौहान को 2009 में हरिद्वार थाने में कुछ लोगों पर हमला करने का दोषी ठहराया और उनकी भतीजी दीपिका को छह महीने कैद की सजा सुनाई.
मामले में शामिल तीन पुलिसकर्मियों को एक-एक साल कैद की सजा सुनाई गई मुकदमे के दौरान तीन पुलिसकर्मियों में से एक की मौत हो गई. कोर्ट के फैसले पर वकील ने कहा कि वे इसे सत्र न्यायालय में चुनौती देंगे.
क्या है मामला जिसमें विधायक को सुनाई गई सजा?
मामले के अनुसार दीपिका चौहान ने अपने पति मनीष और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस मनीष और उसके परिवार को गंगानगर थाने ले आई, जहां उनकी पिटाई की गई. मनीष ने बाद में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
कोर्ट ने पाया कि इस मामले की जांच जैसे होनी चाहिए वैसे नहीं हो पाई है. इसके साथ ही पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है. यही कारण है कि साल 2019 में कोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंप दी. जांच में पाया गया कि पुलिस ने मनीष और उसके परिवार को बिना किसी मामले के 2 दिनों तक थाने में रखा और मारपीट की. सीबीआई जांच के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. हालांकि विधायक कोर्ट के फैसले को चुनौती देने की बात कही है.
जब ये पूरा मामले सामने आया था तब बीजेपी विधायक केवल पदाधिकारी थे. इसके 3 साल बाद वे पहली बार विधायक बने. तब से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं.
उत्तराखंड: BJP विधायक आदेश चौहान को 16 साल पुराने मामले में 6 महीने की सजा, तुरंत जमानत भी मिली
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


.webp)

