Nation- उत्तराखंड: केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग 12 अक्टूबर तक फुल, जानें अब कब खुलेगा स्लॉट- #NA

उत्तराखंड: केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग 12 अक्टूबर तक फुल, जानें अब कब खुलेगा स्लॉट

केदारनाथ धाम यात्रा अंतिम चरण में

देवभूमि उत्तराखंड की केदारनाथ धाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है. 23 अक्टूबर को भैया दूज के मौके पर बाबा केदारनाथ का कपाट बंद होने जा रहा है. मंदिर का कपाट बंद होने के साथ ही केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं का संचालन भी बंद हो जाएंगी. 12 अक्टूबर तक की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है.

अब यात्री 13 से 21 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए अपने बुक कर सकेंगे. इसके बाद हेली सेवा की कोई और बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि की बीच में मौसम खराब होने के चलते यात्रा को कई बार रोका गया, लेकिन अब मौसम सही होने पर यह यात्रा अंतिम दिनों में जोर पकड़ रही है. भारी संख्या में लोग यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं.

अंतिम स्लॉट की बुकिंग डेट जारी

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए संचालित हेली सेवा- गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से छह एविएशन कंपनियों के माध्यम से किया जाता है. अब यात्रा अंतिम चरण में है, जिसके चलते केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के टिकटों की मारामारी है. ऐसे में आईआरसीटीसी ने केदारनाथ धाम अंतिम स्लॉट के लिए बुकिंग तिथि जारी कर दी है.

इस तारीख को कर सकेंगे बुकिंग

अब आठ अक्टूबर को दोपहर 12 बजे वेबसाइट खुलेगी, जिसमें यात्री 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे. इसके संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा सुचारु रूप से चल रही है. यात्रा के अंतिम स्टॉल की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने तारीख जारी कर दी है. इस तारीख के बाद कोई भी स्टॉल नहीं बचा है. इसके बाद कपाट को बंद कर दिया जाएगा.

इस बार पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु

इस बाद मई के पहले सप्ताह से जारी है चार घाम यात्रा प्राकृतिक आपदाओं के चलते कई बार यात्रा स्थगित हुई, लेकिन पिछले कई दिनों से मौसम सामान्य होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है. इस बाद बाबा के दर्शने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचे. जानकारी के मुताबिक इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख को पार कर चुकी है.

10 अक्टूबर को बंद होगा हेमकुंड साहिब का कपाट

इसके साथ ही हेमकुंड साहिब का कपाट 10 अक्टूबर को बंद होने जा रहा हैं. इसके साथ ही 9 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से आईआरसीटीसी की वेबसाइट यहां की बुकिंग के लिए बंद कर दी जाएगी.

उत्तराखंड: केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग 12 अक्टूबर तक फुल, जानें अब कब खुलेगा स्लॉट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button