Nation- उत्तराखंड: नैनीताल के होटल में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे; रेस्क्यू जारी- #NA

नैनीताल के होटल में लगी आग.
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के एक होटल में मंगलवार शाम के समय भीषण आग लग गई. आग से होटल में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि होटल में दो लोग फंसे थे. दोनों को सुरक्षित बचा लिया. वहीं आग पर भी समय रहते काबू पा लिया गया.
घटना की जानकारी देते हुए नैनीताल SDM नवाजिश खालिक ने बताया कि, “शाम 7:24 बजे हमें चाइना बाबा इलाके में मौजूद शिशु मंदिर विद्यालय में आग लगने की जानकारी मिली थी. हमने तुरंत संज्ञान लेते हुए आपदा कंट्रोल रूम को एक्टिवेट किया. यहां फायर-फाइटिंग की गई. सभी की कोशिशों से एक घंटे 10 मिनट में इस आग पर काबू पा लिया गया.”
CM धामी ने ली घटना की जानकारी
SDM नवाजिश खालिक ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. फंसे हुए दो लोगों को समय रहते बचा लिया गया. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लिया. CM पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिया है कि रात में भी यहां फायर टेंडर तैनात रहें.
#WATCH | Nainital, Uttarakhand: Gaurav Kirar, Chief Fire Officer, says, “We got information about the fire at 7:17 PM. The fire spread quickly as the building was made completely of wood. Three fire tenders rushed to the spot. It took around 40 minutes to douse the fire. The fire https://t.co/5RPqcssJMj pic.twitter.com/Su7mXf5PG9
— ANI (@ANI) December 9, 2025
लकड़ी से बना था पूरा होटल
वहीं नैनीताल के चीफ फायर ऑफिसर गौरव किरार ने बताया, “हमें शाम 7:17 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी. बिल्डिंग पूरी तरह से लकड़ी की बनी होने के कारण आग तेजी से फैल गई. तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे. आग बुझाने में करीब 40 मिनट लगे. आग आस-पास की बिल्डिंगों में नहीं फैली. इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ.”
वहीं हादसे के समय मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि अक्सर यहां टूरिस्टों का जमावड़ा रहता है. गनीमत रही कि आग यहां ज्यादा भीड़ नहीं थी. शाम के समय अचानक से होटल से आग की लपटें उठने लगीं. यह देखकर हम लोग डर गए. आनन-फानन में हम लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.
(रिपोर्ट- राजीव पांडे/नैनीताल)
उत्तराखंड: नैनीताल के होटल में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे; रेस्क्यू जारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)










.webp)

.webp)

