Nation- Uttarkashi News: उत्तरकाशी में ‘थूक जिदाह’, रेस्टोरेंट में थूक लगाकर सेंका बटर नान; . वायरल होते मच गया बवाल- #NA

उत्तरकाशी ‘थूक कांड’
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है. यहां ‘जायका रेस्टोरेंट’ के एक कर्मचारी का बटर नान रोटी पर थूकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई है और स्थानीय नागरिकों और हिन्दू संगठनों में भारी रोष फैल गया है. इस घटना को ‘थूक जिहाद’ बताते हुए हिंदू सम्राट दर्शन भारती, विश्व हिंदू बजरंग दल और अन्य धार्मिक संगठनों ने इसे देवभूमि की अस्मिता पर हमला बताया और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
घटना को लेकर हिंदू सम्राट दर्शन भारती ने कहा कि ‘देवभूमि उत्तराखंड की पहचान धर्म, आस्था और पवित्रता से है. इस भूमि की गरिमा को कलंकित करने वाले तत्व जिहादी मानसिकता के पोषक हैं. प्रशासन यदि ऐसे कृत्यों पर कठोर कार्रवाई नहीं करता, तो हम सत्याग्रह आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि दोषी पर एनएसए के तहत मुकदमा दर्ज हो और जायका रेस्टोरेंट का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त किया जाए.’
हिंदू संगठन ने क्या कहा?
मामले में विश्व हिंदू बजरंग दल के जिला प्रभारी कीर्ति महर ने कहा कि ‘यह देवभूमि की अस्मिता पर सीधा प्रहार है. यदि दोषी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे.’ वहीं जिला संयोजक सचेंद्र परमार ने कहा कि ‘उत्तरकाशी जैसी पवित्र नगरी में इस तरह की घटनाएं सांप्रदायिक सौहार्द को आघात पहुंचाती हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस रेस्टोरेंट को स्थायी रूप से बंद कर देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न करे.
पुलिस ने क्या कहा?
मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया था. पूछताछ के उपरांत उसे छोड़ दिया गया, किंतु उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(b) एवं 274 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है.
इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पवार ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है. साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. पुलिस ने रेस्टोरेंट से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर खाद्य सुरक्षा विभाग को रिपोर्ट भेज दी है. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जायका रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है और विभागीय जांच जारी है. स्थानीय नागरिकों और धार्मिक संगठनों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस जघन्य कृत्य को सामाजिक अपराध की श्रेणी में लाया जाए और दोषी को कठोर दंड दिया जाए.
Uttarkashi News: उत्तरकाशी में ‘थूक जिदाह’, रेस्टोरेंट में थूक लगाकर सेंका बटर नान; . वायरल होते मच गया बवाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)






