Nation: VIDEO: तिलक के लिए उमड़ी भीड़, सूर्या की उतारी गई आरती, एशिया कप जीतकर आए खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत #INA
.webp)
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात देकर 9वीं बार चैंपियन खिताब हासिल किया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारत ने 2 गेंद और 5 विकेट शेष रहते जीत हासिल की. पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत को लेकर पूरे भारत में खुशियों की लहर है. ऐसे में जब सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या भारत लौटे तो एयरपोर्ट पर उनका धमाकेदार स्वागत किया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
तिलक वर्मा के लिए उमड़ी भीड़
फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में 69 रन की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा (Tilak Varma) देश के हीरो बन चुके हैं. उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में अकेले रहकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. इसी के चलते जब तिलक वर्मा हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे को उनका स्वागत करने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुट गई. फैंस का प्यार देखकर तिलक ने भी उन्हें निराश नहीं किया और अपनी कार की सनरुफ से बाहर निकलकर अभिवादन स्वीकार किया.
यहां देखें वीडियो –
GRAND WELCOME FOR THE ASIA CUP HERO, TILAK VARMA IN HYDERABAD…..!!!! 😍🔥#INDvPAK #PakVsInd #INDvsPAK #PAKvIND #asiacup #AsiaCup2025 #PakistanCricket #indvspak2025 #AsiaCupT20 #AsiaCupFinals #asiacupfinal2025 pic.twitter.com/xlZXJLraYp
— Asia Cup 2025 (@bgt2027) September 30, 2025
सूर्यकुमार यादव की उतरी गई आरती
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई एयरपोर्ट पर आए. ब्राउन शर्ट और चश्मे में सूर्या बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे. उनके हाथ में सिर्फ एशिया कप ट्रॉफी की कमी थी. अगर मोहसिन नकवी बचकाना हरकत नहीं करते तो फैंस की ये तमन्ना भी पूरी हो जाती. हालांकि फैंस ने कप्तान के स्वागत में कोई कमी नहीं की गई. फूलों से सजी थाली से उनकी आरती की गई फिर शॉल और माला भी पहनाई गई.
यहां देखें वीडियो –
🇮🇳 A GRAND WELCOME for Captain Suryakumar Yadav in Mumbai! 🏆🔥
The city celebrates its champion leader! ✨#SuryakumarYadav #AsiaCup2025 #TeamIndia #Mumbai #Champions pic.twitter.com/TtJs1CZI96— Vinod Panday (@iamVinodPanday) September 30, 2025
हार्दिक पंड्या का स्टाइलिश अंदाज
भारत के सबसे बड़े मैच विनर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी मुंबई में अपने घर पहुंचे. काली जैकेट और चश्मे में हार्दिक अपने स्वैग के साथ के एयरपोर्ट के बाहर निकले, उनको देखते ही भीड़ बेकाबू होकर शोर मचाने लगी. ऑलराउंडर ने अपने चाहने वालों की ओर देखकर हाथ हिलाया और फिर पुलिस के घेरे के बीच अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए.
यहां देखें वीडियो –
#WATCH | Mumbai: Indian cricketer Hardik Pandya reaches Mumbai.
India defeated Pakistan by 5 wickets in the #AsiaCupFinal in Dubai. pic.twitter.com/8yKI1eW1kL
— Raj Dewasi (@Rajrabari998) September 30, 2025
यह भी पढ़ें – NEP vs WI: नेपाल के आगे वेस्टइंडीज का सरेंडर, 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन को 18वीं रैंक की टीम ने मात देकर जीती सीरीज
यह भी पढ़ें – India Next Match: टीम इंडिया अब किसके खिलाफ खेलेगी अगला सीरीज, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
यह भी पढ़ें – मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी न लेने का फैसला BCCI नहीं तो किसका था? कप्तान सूर्या ने बता दिया पूरा सच
VIDEO: तिलक के लिए उमड़ी भीड़, सूर्या की उतारी गई आरती, एशिया कप जीतकर आए खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)



.webp)

