Nation: डायबिटीज ही नहीं, इन समस्याओं का भी रामबाण इलाज है विजयसार #INA
.webp)
नई दिल्ली, 15 नवंबर (.)। विजयसार एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे खासकर मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। हालांकि यह डायबिटीज के अलावा भी काफी समस्याओं में फायदेमंद है। इसकी लकड़ी, छाल और बीज औषधीय कामों में उपयोग किए जाते हैं।
आयुर्वेद में इसे कुस्थ, विजयसार या इंडियन किंनो ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि विजयसार की लकड़ी में एपिकेटचिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो इंसुलिन को सक्रिय करने और रक्त शर्करा को संतुलित रखने में मदद करता है। यही वजह है कि कई लोग इसकी लकड़ी के गिलास का पानी पीते हैं।
मधुमेह के अलावा भी विजयसार के कई फायदे हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और गैस, पेट फूलना, भारीपन या दस्त जैसी परेशानियों में राहत देता है। इसकी छाल का काढ़ा आंतों में होने वाले संक्रमण को भी कम कर सकता है। वजन घटाने में भी विजयसार मददगार साबित होता है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर में जमा होने वाली अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायता करता है।
विजयसार शरीर में जमा विषैले तत्वों को निकालकर जिगर और गुर्दों को मजबूत बनाता है। यह त्वचा के लिए भी लाभदायक है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खून को साफ करते हैं, जिससे मुंहासे और दानों जैसी समस्याएं कम होती हैं। इतना ही नहीं इसकी गर्म तासीर खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है।
विजयसार के फायदे बहुत हैं, लेकिन कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। यदि कोई व्यक्ति पहले से मधुमेह की दवा ले रहा है, तो विजयसार को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह रक्त ग्लूकोज को बहुत तेजी से घटा सकता है। ज्यादा सेवन करने से कब्ज, गैस या जोड़ों में अकड़न की समस्या भी हो सकती है।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इसे लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए। किसी-किसी को विजयसार से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए पहली बार लेने पर शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना जरूरी है।
–.
पीआईएम/वीसी
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
डायबिटीज ही नहीं, इन समस्याओं का भी रामबाण इलाज है विजयसार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)




