Nation- हजारीबाग में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प और पथराव, फोर्स तैनात- #NA

क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात.
झारखंड में हजारीबाग जिले के केरेडारी ब्लॉक इलाके में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प और पत्थरबाजी हुई. घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के डीसी शशिरंजन और एसपी अंजनी अंजन घटना स्थल पहुंचे. देर रात मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है. हजारीबाग एसपी के अनुसार फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है.
दरअसल हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेलतु गांव में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान पथराव की सूचना मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ी और पथराव की घटना सामने आई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.
अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पथराव के बाद विसर्जन में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया. प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं.
#WATCH | Hazaribagh, Jharkhand | Visuals from the area where a clash and stone pelting incident took place last night in the Keredari block area during the Saraswati procession. pic.twitter.com/ntvbP623kH
— ANI (@ANI) January 24, 2026
पुलिस के जवान भी चोटिल
मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुट के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प और पथराव में बदल गया. इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के अलावा पुलिस के जवान भी चोटिल हुए हैं. फिलहाल विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
मां सरस्वती को भावपूर्ण विदाई
दूसरी तरफ हजारीबाग जिले के विभिन्न इलाकों में सरस्वती पूजा का समापन बहुत ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ हुआ. शहर से लेकर गांवों तक छात्र-छात्राओं, युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मां सरस्वती को भावपूर्ण विदाई दी. सुबह से ही स्कूलों, कॉलेजों और पूजा पंडालों में विशेष अर्चना की गई. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाले गए.
रिपोर्ट: राजकुमार गिरी
हजारीबाग में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प और पथराव, फोर्स तैनात
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)

