Nation- प्यार में धोखा मिला, भाई ने दे दी जान… छोटे भाई ने लड़की को गला रेत मार डाला- #NA

बिहार के बांका जिले में प्रेम-प्रसंग में एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई. यहां अपराधियों ने एक युवती की तब हत्या कर दी, जब उसकी शादी के महज चंद दिन बचे थे. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को भी गिरफ्त में ले लिया. जांच में जुटी पुलिस टीम ने हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को भी बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, 8 मई को जिले के अमरपुर थाना अंतर्गत रामनगर के रहने वाले स्वर्गीय वीरेंद्र दास की बेटी प्रीति कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. अपराधियों ने पहले युवती के गले में दुपट्टे को बांधा था, फिर उसके बाद युवती के गले को चाकू से रेत दिया था. पुलिस ने इसी अवस्था में शव को बरामद भी किया था.

प्रीति कुमारी की शादी उसकी हत्या के महज दो सप्ताह के बाद होनी थी. घटना के बाद शादी की खुशियों के बीच प्रीति कुमारी की जिंदगी ही थम गई. वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया. इस घटना के बारे में जिस किसी को भी जानकारी मिली, वह सन्न रह गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच में जुट गई.

पुलिस ने मामले का किया खुलासा

बुधवार को स्थानीय पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा किया. बांका डीएसपी विपिन बिहारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रीति की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही कुछ अपराधियों ने उसके गले में दुपट्टा बांधकर चाकू से उसका गला रेत दिया. हालांकि जांच में यह बात भी सामने आई कि मृतका का प्रेम-प्रसंग का मामला था. इस क्रम में दो लडकों ने आत्महत्या भी कर ली थी. यह भी सामने आया है कि लडकों ने मृतका से शादी करने की इच्छा जताई थी लेकिन मृतका ने मना कर दिया था.

पहले पुलिस को नहीं दी गई जानकारी

डीएसपी ने कहा कि इसमें से एक मृतक के भाई ने यह कसम खाई थी कि जिस लड़की के कारण उसके भाई की मौत हुई. उस लड़की को वह मार देगा. डीएसपी ने यह भी बताया कि पहले जो भी घटनाएं घटी थीं. उसके बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी. अगर जानकारी दी गई होती तो पुलिस इन मामलों की भी जांच करती. पूर्व की घटना में आपस में ही सुलह कर लिया गया था और पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि जब इस मामले की जांच की गई तो गांव के ही पांच लोगों की संलिप्तता पाई गई. सभी आरोपी घटना के बाद से फरार थे. उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थी. पुलिस ने इस चुनौती को स्वीकार किया. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना अंतर्गत हरिजन टोला से पांच में से चार आरोपी मुरारी दास, गोविंद दास, विक्रम दास और मंजू देवी को गिरफ्तार किया गया. इन सभी ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है. उनकी निशान देही के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है, साथ ही मृतका के मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया है. इस पूरे मामले का खुलासा होने से इलाके में सनसनी फैल गई.

ये भी पढ़ें: DU में क्या है एडमिशन का प्रोसेस ये समझाएंगे एक्सपर्ट, वेबिनार में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टेशन करें

प्यार में धोखा मिला, भाई ने दे दी जान… छोटे भाई ने लड़की को गला रेत मार डाला

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button