Nation: 'हम पर शक कर रहे थे, टेम्बा बावुमा ने ट्रॉफी जीतने के बाद आलोचकों को दिया करारा जवाब #INA
.webp)
Temba Bavuma Statement: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 27 साल के सूखे को खत्म किया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी उठाई. फाइनल मैच में कंगारू टीम को फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम ने इतिहास रचा और ट्रॉफी उठाई. इस खिताबी जीत के बाद कप्तान Temba Bavuma ने 2 खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. साथ ही इस बेहतरीन जीत को लेकर अपने इमोशंस भी जाहिर किए.
हमारे दिल कई बार टूटे…
साउथ अफ्रीका क्रिकेट में 14 जून का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है. टीम ने लंबे इंतजार और कई फेलियर के बाद आखिरकार आईसीसी ट्रॉफी जीत ली है. इस जीत के बाद टेम्बा बावुमा ने खुशी जाहिर करने में बिलकुल कंजूसी नहीं की.
मैच जीतने के बाद कप्तान Temba Bavuma ने कहा, ‘बीते कुछ दिन काफी खास रहे. यहां हमें इतना सपोर्ट मिला, जिससे हमें ऐसा लगा जैसे हम साउथ अफ्रीका में अपने घर वापस आ गए हैं. एक टीम के रूप में हमारे लिए यह खास पल हैं, अब घर वापस जाएंगे और इस खुशी को संभालने में अभी कुछ दिन लगेंगे. एनर्जी थी, हम एक टीम के रूप में यह चाहते थे, हम दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे, हमारे दिल कई बार टूटे हैं, कई बार हम निराशाओं से गुजरे हैं, पिछले खिलाड़ियों के साथ यह सब देखा है और अब हम जीतने में सफल हुए. उम्मीद है कि आगे आने वाली जीतों में से एक है.’
2 खिलाड़ियों की कप्तान ने की तारीफ
खिताबी जीत दर्ज करने के बाद कप्तान Temba Bavuma ने 2 खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. कगीसो रबाडा, जिन्होंने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और एडेन मार्करम जिन्होंने 136 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
बावुमा ने रबाडा और मार्करम की तारीफ करते हुए कहा, ‘केजी(कगीसो रबाडा) एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, कुछ सालों में वह ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हो जाएंगे. वह विवादों में थे, लेकिन फिर उन्होंने वही किया जो वह करते हैं. मार्करम अविश्वसनीय थे, आंकड़े महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हम कैरेक्टर को देखते हैं और एडेन में वह है. हमारे लिए एक और बेहतरीन खिलाड़ी. हम एक टीम हैं, हमने खुद को फाइनल में पहुंचाया, हमने जो रास्ता अपनाया, उस पर शक करने वाले लोग थे, माना जाता है कि हमने कमजोर टीमों को हराया. यह उनके लिए है. मुझे यकीन है कि घर पर लोग जश्न मना रहे होंगे.’
ये भी पढ़ें: WTC FINAL: फाइनल में मिली हार से ऑस्ट्रेलिया को हुआ करोड़ों का नुकसान, हाथ से फिसला मौका
ये भी पढ़ें: Temba Bavuma Wife: टेम्बा बावुमा की वाइफ हैं उनसे भी ज्यादा कमाल, इस तरह करती हैं लोगों के सपने पूरे
'हम पर शक कर रहे थे, टेम्बा बावुमा ने ट्रॉफी जीतने के बाद आलोचकों को दिया करारा जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)



