Nation- नाबालिग बॉयफ्रेंड को भगा ले गई थी गर्लफ्रेंड, दो महीने बाद बालिग हुआ तो वापस घर लौटे दोनों, मां बोली- बहू तो बनेगी मगर…- #NA

प्रतीकात्मक तस्वीर.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नाबालिग और एक महिला की अनोखी प्रेम कहानी चर्चाओं में है. यहां एक 28 वर्षीय महिला को अपने से 11 साल छोटे नाबालिग लड़के से प्रेम हो गया. फिर महिला उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई. नाबालिग लड़के के परिवार वालों ने महिला पर अपहरण का केस दर्ज करवाया. पुलिस ने भी जगह-जगह दोनों की तलाश की. अब दो महीने बाद नाबालिग बालिग होकर घर लौट आया है.
खास बात तो ये है कि महिला ने भी उसके घर पर डेरा डाल लिया है. दरअसल, नारियलखेड़ा निवासी किशोर एक सुनार की दुकान पर काम करता था. उसी दुकान में द्वारिका नगर की रहने वाली महिला कंप्यूटर ऑपरेटर थी. साथ काम करते-करते दोनों में नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाज दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया. 30 जून की रात किशोर ने अपनी मां से कहा कि वह माधवी (बदला हुआ नाम) के घर जा रहा है.
रक्षाबंधन पर बालिग होते ही लौटा लापता किशोर
इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. परिजन जब किशोर से संपर्क नहीं कर सके तो उन्होंने पुलिस में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. फिर पुलिस ने महिला को भी ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन वह भी लापता थी. तीन अगस्त को किशोर बालिग हो गया और रक्षाबंधन पर अपने घर लौट आया. उसने पुलिस को बताया कि वह महिला के साथ अपनी मर्जी से इंदौर में रह रहा था.
महिला बोली-हम दोनों साथ रहेंगे
इसके दो दिन बाद महिला भी किशोर के घर पहुंच गई और वहीं रहने लगी. महिला ने लड़के के घर वालों से कहा कि मैं किशोर से प्यार करती हूं और हम साथ ही रहेंगे. मैं किशोर से शादी तीन साल बाद करूंगी, जब सब ठीक होगा. महिला पर किशोर के अपहरण का केस दर्ज है, लेकिन अब जब किशोर बालिग है, तो कानूनी कार्रवाई सीमित हो गई है.
थाना प्रभारी का कहना है कि किशोर मेडिकल जांच के लिए तैयार नहीं है और मां ने भी महिला को घर में रहने देने की बात कही है. बोली- ये बहू तो बनेगी हमारी. मगर 3 साल बाद. हालांकि, हाल ही में किशोर की बहन से मारपीट के मामले में महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
ये भी पढ़ें:Janmashtami 2025: इस मंदिर में 1 अरब के गहनों से सजते हैं राधा-कृष्ण, बहुमूल्य हीरे-मोती जड़ित आभूषणों का खुलता है खजाना, 100 साल पहले किसने बनवाया था?
नाबालिग बॉयफ्रेंड को भगा ले गई थी गर्लफ्रेंड, दो महीने बाद बालिग हुआ तो वापस घर लौटे दोनों, मां बोली- बहू तो बनेगी मगर…
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)


