Nation- पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में 2 संदिग्ध गिरफ्तार…ISI को दे रहे थे खुफिया जानकारी- #NA

पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों का गिरफ्तार किया है. अमृतसर ग्रामीण पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी और साहिल मसीह उर्फ शाली और राणा जावेद के रूप में हुई है. खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों को ISI से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि गुरप्रीत 2016 से सेना में है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट राणा जावेद के संपर्क में था. वो भारतीय सैन्य स्थलों और सेना की गतिविधियों की जानकारी ISI को दे रहा था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरप्रीत पेन ड्राइव के माध्यम से गुप्त और संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था. इस मामले में मुख्य ISI हैंडलर की पहचान राणा जावेद के रूप में हुई है. ISI गुर्गों से संवाद करने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.
In a major intelligence-based operation, Amritsar Rural Police apprehended two persons suspected of espionage activities linked to #Pakistans Inter-Services Intelligence (ISI).
The arrested accused have been identified as Gurpreet Singh @ Gopy Foji & Sahil Masih @ Shali pic.twitter.com/Rgy31F4FLP
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 22, 2025
दोनों संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन संदिग्धों ने किस तरह की सूचनाएं पाकिस्तान को दीं. इसके साथ ही इस जासूसी रैकेट में कितने लोग और शामिल हैं, इसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
आगे की तफ्तीश जारी
डीजीपी का कहना है कि जासूसी नेटवर्क को खत्म करने और सभी सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है. पंजाब पुलिस अपने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी.
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में 2 संदिग्ध गिरफ्तार…ISI को दे रहे थे खुफिया जानकारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)


