Nation: मौत से पहले शेफाली जरीवाला पर था भूत का साया, बदल गई थी आवाज, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया था डरावना किस्सा #INA

Shefali Jariwala Ghost Story: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस  शेफाली जरीवाला के निधन (Shefali Jariwala Death) की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. अचानक एक्ट्रेस इस दुनिया को छोड़कर चली गई. इस बीच शेफाली के कई पुराने इंटरव्यूज की क्लिप वायरल हो रही हैं. इन्हीं में से एक वीडियो में शेफाली ने भूतों को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि कैसे उनका भूत से सामना हुआ था? चलिए जानते हैं…

शेफाली पर था भूत का साया

शेफाली जरीवाला पिछले साल पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में नजर आई थी. इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे. जिनमें से एक हसीना ने रिवील किया था कि उनके शरीर पर भूत का साया आ गया था. एक्ट्रेस ने बताया था- ‘मैं और पराग एक दोस्त के घर पार्टी में गए थे. घर पर डिनर था और सॉफ्ट म्यूजिक चल रहा था. सभी लोग एक-दूसरे से बात कर रहे थे. मुझे बालकनी में बैठना शुरू से ही काफी पसंद था और उस घर में एक सुंदर बालकनी थी और मैं वहां जाकर बैठ गईं. इसके बाद मेरा दोस्त मुझे बार-बार देखता और कहता- ‘मुझे दूर से ऐसा क्यों लग रहा है कि शेफाली तुमने चश्मा पहना हुआ है? पास आकर देखता हूं, तो चश्मा नहीं है.’

शेफाली को नहीं था कुछ याद

शेफाली ने आगे कहा- ‘मुझे और पराग को लगा कि हमारे दोस्त ने ड्रिंक ज्यादा कर ली है. लेकिन इसके बाद जो अगली चीज मुझे याद थी, वो ये थी कि मेरे आस-पास 20-25 लोग खड़े थे. मैं पूछती रहीं कि क्या हुआ? लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया.’ शेफाली ने कहा कि पराग ने उन्हें इस घटना के बारे में बहुत सालों के बाद बताया. पराग ने शेफाली को बताया था कि ‘वो पार्टी में बैठी हुई थीं और पराग को लगा कि शेफाली थक गई हैं और आंखें बंद करके सो गई हैं, लेकिन जब एक्ट्रेस को खाना खाने के लिए उठाया, गया तो उनकी आवाज बदल गई थी. उनकी आवाज आदमियों जैसी हो गई थी और वो लड़ रही थीं कि मुझे छोड़ दो. बीच-बीच में शेफाली की आवाज आ भी आ रही थी.

इस तरह ठीक हुई थी एक्ट्रेस 

शेफाली जरीवाला ने आगे बताया कि पराग उन्हें हनुमान जी के मंदिर ले गए और वहां उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़ी. इसके बाद एक्ट्रेस ठीक हुई और उन्हें दोबारा ऐसा नहीं हुआ. वहीं, शेफाली ने इस दौरान कहा था कि- ‘कुछ लोग कहते हैं कि पेड़ पर भूत रहते हैं, कुछ लोग कहते हैं कि लड़कियों को बाल खुले नहीं रखने चाहिए, परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए. मैं पहले इन सब चीजों को नहीं मानती थीं, लेकिन बाद में मानने लगीं.’ बता दें, एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही. 42 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया. 

नोट- हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही ऐसा कोई दावा करता है. 

ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री में हुए 25 साल पूरे, इस फिल्म को लेकर आजतक पछता रहे एक्टर

मौत से पहले शेफाली जरीवाला पर था भूत का साया, बदल गई थी आवाज, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया था डरावना किस्सा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button