Nation- ‘हम तो रीलबाज’… हाथ में हथकड़ी, पुलिस की गाड़ी में बैठे; फिर भी टशन बरकरार-.- #NA

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत पुलिस कस्टडी में आरोपी द्वारा रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस कस्टडी में रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया है, और मामले की जांच कराई जा रही है. उसके बाद जो भी पुलिस कर्मी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र का है, थाने की पुलिस दो स्थाई वारंटियों को लेकर पुलिस वाहन में जा रही थी. इस दौरान एक युवक ने पुलिस की मौजूदगी में “तेरी चढ़ती जवानी मेरा पारा गोरी” गाने में रील बनाई. इस दौरान उसके साथ एक और वारंटी सहित कुछ पुलिस कर्मी भी मौजूद है जो आराम से बैठे हुए है, और किसी ने उसे रील बनाने से नहीं रोका.

पुलिस कस्टडी में बनाई रील

हालांकि यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है. हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है की किसी अपराधी द्वारा इस तरह से रील बनाई गई हो. इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं जिसमें अपराधी बेखौफ पुलिस की मौजूदगी में रील बनाते नजर आए थे. हालांकि रील बनाने का नशा किस तरह से युवाओं पर हावी है, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है. आरोपियों के चेहरे में जरा सी भी सिकन नहीं दिख रही है, वो अपनी मस्ती में मस्त नजर आ रहे हैं. जिससे पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

हालांकि सोशल मीडिया में अब यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है, और जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है. एडिशनल एसपी आरती सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी पुलिसकर्मी के नाम सामने आ जाएंगे.

‘हम तो रीलबाज’… हाथ में हथकड़ी, पुलिस की गाड़ी में बैठे; फिर भी टशन बरकरार-.

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button