Nation- Weather Today: शीतलहर का कहर… दिल्ली-पंजाब समेत 7 राज्यों में भीषण ठंड, जानें कब मिलेगी राहत- #NA

Weather Today: शीतलहर का कहर... दिल्ली-पंजाब समेत 7 राज्यों में भीषण ठंड, जानें कब मिलेगी राहत

दिल्ली में पड़ रही भीषण ठंड.Image Credit source: PTI

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भीषण ठंड पड़ रही है. देश की राजधानी में सर्दी का कहर है. मंगलवार को बीते 3 साल में जनवरी की सबसे सर्द सुबह रही. यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सर्दी के सितम में अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में अगले 2-3 दिन के दौरान शीतलहर से भीषण शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. 14 जनवरी को हरियाणा और पंजाब में भीषण शीतलहर और घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 से 6 दिन सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों के दौरान शीतलहर रहेगी. तमिलनाडु. पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक के आस-पास के क्षेत्रों में अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पूर्वी मानसून की बारिश खत्म होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

न्यूनतम तापमान में होगा इजाफा?

बात करें न्यूनतम तापमान की तो अनुमान है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 5 दिन में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 3 दिन में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

आज का एयर क्वालिटी इंडेक्स – (AQI) जानने के लिए यहां क्लिक करें.

इसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. गुजरात में अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले 2 दिन में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. उसके बाद कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

घाटी में बर्फबारी के नया दौर की उम्मीद

उधर, कश्मीर में 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने का अनुमान है. इससे घाटी में बर्फबारी का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है. शुक्रवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने का अनुमान है. भारत मौसम का कहना है कि 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

Weather Today: शीतलहर का कहर… दिल्ली-पंजाब समेत 7 राज्यों में भीषण ठंड, जानें कब मिलेगी राहत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button