Nation: Weather Update: पहाड़ों पर बारिश का कहर, जानें दिल्ली-एनसीआर में कब होगी झमाझम बारिश #INA
.webp)
देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश कहर मचा रही है. जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की तबाही दिख रही है. यहां कहीं भूस्खलन हो रहा है तो कहीं बाढ़ से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इन राज्यों में तो नदी-नाले उफान पर हैं. भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के चारों धाम, आदि कैलाश और पूर्णागिरी धाम की यात्रा बाधित हो रही है.
केदारनाथ जाने वाले लगभग 10 हजार तीर्थयात्रियों को सोन प्रयाग में ही रोका गया है. वहीं, केदारनाथ से सोनप्रयाग आ रहे 1200 से अधिक लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू किया गया.
वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
जम्मू में माता वैष्णों देवी मंदिर के बैटरी कार रोड पर बुधवार को तेज बारिश के कारण फिर से लैंडस्लाइड हुआ. रोड पर पहाड़ी मलबे का ढेर लग गया. लैंडस्लाइड के कारण श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की आवाजाही और बेटरी कार सेवा को बीच रास्ते में ही रोक दिया. बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप हो गई. श्रद्धालु अब पुराने मार्ग से माता के भवन तक पहुंच रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के नदी नाले भी उफान पर हैं. गुरुवार को राजौरी जिले के कालाकोट में सुबह तेज बारिश हुई थी, जिससे नाले में बाढ़ आ गई और उसमें डूबन से चचेेरे भाई-बहनों की मौत हो गई.
हिमाचल प्रदेश में तीन और लाशें बरामद
हिमाचल के कांगड़ा में खनियारा की मनूनी खड्ड में बहे तीन और श्रमिकों के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए हैं. एक दिन पहले यानी बुधवार को दो शव मिले थे. पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तीन लापता मजदूरों को ढूंढ़ने में जुटी है.
दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश
इधर, दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होने की उम्मीद है. उम्मीद है कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकांश तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
Weather Update: पहाड़ों पर बारिश का कहर, जानें दिल्ली-एनसीआर में कब होगी झमाझम बारिश
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)



