Nation: Weather Update: दिल्ली से लेकर बिहार तक कई राज्यों में बारिश की आशंका, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम #INA
.webp)
Weather Updates. देश के कई राज्यों में इनदिनों जमकर बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है. जिसके चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि पूरे हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है.
यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो राज्य के कई जिलों में आज हल्की बारिश के आसार हैं. कई जिलों गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है. बिहार में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. जिसके चलते कई इलाकों में रविवार से झमाझम बारिश दर्ज की गई है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. आज भी कुछ जिलों में बारिश के अलर्ट जारी किया गया हैं.
पहाड़ी राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है. जम्मू कश्मीर में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 21 से 27 जुलाई तक बारिश की संभावना है. IMD ने 23 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
कर्नाटक में अगले कुछ घंटों में हो सकती है जबरदस्त बारिश
गोवा और मध्य महाराष्ट्र के समुद्र के तटवर्ती इलाकों में 21 से 27 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया. IMD के अनुसार, उडुपी जिले के हंगालोरू में रविवार को सबसे ज्यादा 92 मिमी बारिश हुई, जबकि गडग जिले में 77.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो जुलाई में अब तक की तीसरी सबसे अधिक बारिश है.
Weather Update: दिल्ली से लेकर बिहार तक कई राज्यों में बारिश की आशंका, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)


