Nation: Weather Update: कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश और बाढ़ का कहर, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल #INA

उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश-बिहार जैसे राज्यों में मानसून की दस्तक हो गई है. दिल्ली को अब भी इंतजार करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने कहा कि संभावना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज तेज बारिश हो सकती है. रविवार को मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 

केरल के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग केरल के तीन जिलों, मलप्पुरम, वायनाड और इडुक्की जिले के लिए शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. केरल के सात राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है.  

वायनाड में लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से चूरलमाला नदी उफान पर है. बता दें, वायनाड में ही पिछले साल भूस्खलन हो गया था, जिससे 200 लोगों की मौत हो गई थी. कई घर भी इस वजह से नष्ट हो गए थे. 

मध्य प्रदेश-राजस्थान का ऐसा रहा हाल, आज भी तेज बारिश की संभावना

गुरुवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, सीहोर, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, नीमच और धार में भारी बारिश हुई. ये सिलसिला आज भी जारी रह सकता है. गुरुवार को राजस्थान के झालावाड़ में भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली भी गिरी, जिस वजह से चार लोगों की मौत हो गई थी. गंभीर रूप से झुलसी एक महिला का अस्पताल में इलाज जारी है. राजस्थान के हनुमानगढ़, नागौर और भीलवाड़ा में तेज बारिश हुई. सीकर, अलवर, दौसा, राजसमंद, जैसलमेर और नागौर में रुक-रुक कर दिन भर बारिश होती रही. 

देखिए मौसम की वीडियो

 

 

Weather Update: कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश और बाढ़ का कहर, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button