Nation: Weather Updates: दितवाह चक्रवात से पलटेगा मौसम, तमिलनाडु-पुडुचेरी में अलर्ट, जानें 1 दिसंबर को कैसा रहेगा हाल #INA

Weather .: श्रीलंका में भारी तबाही मचा चुके चक्रवाती तूफान दितवाह का खतरा अब भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है. तूफान के असर से तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज बारिश, गरज और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं इसका प्रभाव कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक फैल सकता है. श्रीलंका में अब तक 190 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. भारत सरकार ने राहत के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है, जिसके तहत बचाव टीमें श्रीलंका भेजी गई हैं.

अब जानते हैं 1 दिसंबर को देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल—

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान अब सिंगल डिजिट में पहुंच चुका है. शनिवार को सुबह शीत लहर परेशानी बढ़ाएगी. दिन में 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान भी सामान्य से कम रह सकता है.

उत्तर प्रदेश

यूपी में भी तापमान तेजी से नीचे जा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से उत्तरी पछुआ हवाओं की गति बढ़ेगी और ठंड का असर और तेज होगा. कानपुर, इटावा, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर में शीतलहर की चेतावनी जारी है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से कम रहने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

हिमाचल में अगले 3–4 दिनों में रात का तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिर सकता है. 1 दिसंबर को बिलासपुर और मंडी के कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. 

उत्तराखंड में भी पहाड़ी ठंड अपने चरम पर पहुंचने वाली है. नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में सुबह की ठंडी हवा लोगों को काफी परेशान करेगी.

बिहार

बिहार में दिसंबर के पहले सप्ताह से ही ठंड में तेज बढ़ोतरी होने वाली है. वर्तमान में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास है, जो घटकर 11–12 डिग्री तक आ सकता है. सीमांचल और मिथिलांचल में शीतलहर का असर और बढ़ेगा. पटना में भी 1 दिसंबर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है.

 

यह भी पढ़ें: Weather .: दिल्ली-NCR में गिरा तापमान, बारिश के आसार, जानें पश्चिमी विक्षोभ का कितना रहेगा असर

Weather Updates: दितवाह चक्रवात से पलटेगा मौसम, तमिलनाडु-पुडुचेरी में अलर्ट, जानें 1 दिसंबर को कैसा रहेगा हाल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button