Nation- पश्चिम बंगाल अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा, गोदाम मालिक गिरफ्तार- #NA

पश्चिम बंगाल अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा, गोदाम मालिक गिरफ्तार

घटनास्थल की फोटो.

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भीषण आग की घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने मृतकों के शवों की पहचान कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है. इस घटना में अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन उनकी पहचान में जुटे हैं.

बंगाल पुलिस ने अग्निकांड मामले में मोमो निर्माण इकाई और गोदाम के मालिक गंगाधर दास को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को कोलकाता के गरिया इलाके से पकड़ा गया और बुधवार को उसे बारुईपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा. घटना के बाद से वह गिरफ्तारी से बच रहा था. इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के बाद दी जाएगी अनुग्रह राशि

ममता बनर्जी सरकार के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि शवों की पहचान पूरी होने के बाद मुआवजा सौंपा जाएगा. इसके लिए जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट की अनुमति अदालत से ली जाएगी. अनुमति मिलने के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दे दी जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच जारी है. घटना के आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फायर सेफ्टी क्लीयरेंस के बिना चल रही थी फैक्ट्री

वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री फायर सेफ्टी क्लीयरेंस के बिना चल रही थी और वहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी गई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई. आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को अपनी चपेट में लेती चली गई. लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया. बताया जा रहा है कि अग्निकांड में लातपा हुए लोगों की तलाश जारी है. वहीं प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

पश्चिम बंगाल अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा, गोदाम मालिक गिरफ्तार

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button