Nation- ये क्या कर दिया! CM नीतीश ने अपर मुख्य सचिव के सिर पर रखा पौधा, वीडियो वायरल- #NA

नीतीश कुमार ने ACS के सिर पर रख दिया गमला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार अपनी अजीबोगरीब हरकत के लिए चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर वह चर्चा में हैं. मुख्यमंत्री नीतीश ने आज सोमवार को राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के कैबिनेट अपर मुख्य सचिव के सिर पर ही पौधा रख दिया.
मुख्यमंत्री आज पटना में ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम शामिल हुए. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. इसी कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत फूलों का गमला देकर किया जा रहा था.
फिर गमला लेकर चले गए अपर सचिव
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री नीतीश का स्वागत करते हुए जैसे ही गमला दिया तो उन्होंने तत्काल ही वह गमला उनके सिर पर रख दिया. हालांकि अपर मुख्य सचिव ने मौके की नजाकत को समझा और गमला लेकर वहां से बढ़ गए और पास खड़े कर्मचारी को दे दिया.
VIDEO | Patna: Bihar CM Nitish Kumar playfully places a flower pot on the head of ACS Education S. Siddharth during an event at LN Mishra Institute, leaving the audience in splits.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/Mw14n1sdtF
— Press Trust of India (@PTI_News) May 26, 2025
चूंकि बिहार में स्वागत के लिए बुके की जगह गमला देने की परंपरा रही है. इसी परंपरा के तहत अपर मुख्य सचिव ने सोमवार को मुख्यमंत्री को गमला भेंट किया, लेकिन इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. CM नीतीश ने कार्यक्रम के दौरान 2.87 करोड़ रुपये लागत वाली एनेक्सी भवन, 4.90 करोड़ रुपये लागत वाले वार्डेन ब्लॉक और 5.33 करोड़ में बनने वाले स्टार्टअप ब्लॉक का शिलान्यास किया.
PM मोदी के पैर छुने की कोशिश कर चुके हैं नीतीश
इससे पहले नीतीश कुमार पिछले साल नवंबर में दरभंगा AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुक गए थे, हालांकि पीएम ने कुर्सी से उठकर उन्हें तुरंत रोक दिया और खड़े होकर उनका अभिवादन किया. फिर वह अपनी कुर्सी पर बैठ गए. वह पहले भी कुछ मौकों पर पीएम मोदी के पैर छुने की कोशिश कर चुके हैं.
यही नहीं इसी साल मार्च में भी सीएम नीतीश पटना साहिब से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में पैर छूने के लिए झुकते नजर आए, लेकिन उन्होंने तुरंत सीएम का हाथ पकड़ लिया.
ये क्या कर दिया! CM नीतीश ने अपर मुख्य सचिव के सिर पर रखा पौधा, वीडियो वायरल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)




