Nation- पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो हैवान बन गया पति, गला दबाकर मार डाला… फिर पड़ोसी से बोला- गिरकर हुई है मौत; दिल दहला देगी बिलासपुर की घटना- #NA

पत्नी की गला दबाकर हत्या
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति आगबबूला हो गया. गुस्से में आकर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम तेंदुआ की है.
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मिथुन मेहर, जो किसान है, अपनी पत्नी सीमा मेहर (30) के साथ गौरा-गौरी पूजा देखने गया था. पूजा से लौटने के बाद घर पर जब पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति आग-बबूला हो गया. इसी बात पर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया.
खाना नहीं बनाने पर भड़का था पति
पुलिस के अनुसार, देर रात दोनों पूजा देखने के बाद घर लौटे थे. मिथुन ने पत्नी से पूछा कि उसने खाना क्यों नहीं बनाया. इस पर सीमा ने बताया कि पूजा में जाने की जल्दबाजी में खाना नहीं बना पाई, लेकिन अब वह खाना बना देगी. यह सुनकर मिथुन और अधिक नाराज हो गया और बोला कि अगर पूजा में जाना था तो पहले ही खाना बना लेना चाहिए था. इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया और मिथुन ने गुस्से में पत्नी की पिटाई शुरू कर दी.
विवाद इतना बढ़ गया कि मिथुन ने सीमा का गला दबा दिया. कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं. हत्या के बाद वह कुछ देर तक शव के पास बैठा रहा और फिर पड़ोसियों को बुलाकर झूठी कहानी गढ़ी. उसने सबको बताया कि उसकी पत्नी गिरने से मर गई है. उसने यह भी कहा कि झगड़े के दौरान धक्का लगने से वह गिर गई और उसकी मौत हो गई.
रविवार को जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, तो जूनापारा चौकी प्रभारी एसआई संजीव सिंह की टीम गांव पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर चोट और दबाव के निशान मिले, जिससे पुलिस को हत्या का शक हुआ. जब मिथुन से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा.
पत्नी की गला दबाकर हत्या
पुलिस को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई. आखिरकार मिथुन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि पत्नी द्वारा खाना न बनाने से गुस्से में उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो हैवान बन गया पति, गला दबाकर मार डाला… फिर पड़ोसी से बोला- गिरकर हुई है मौत; दिल दहला देगी बिलासपुर की घटना
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)

