Nation- आप मुझे हिंदुस्तान में ही प्रोटेक्ट नहीं कर रहे… पंजाब में राहुल गांधी की क्यों हो गई पुलिस से बहस?- #NA

गुरदासपुर दौरे पर राहुल गांधी
पंजाब के गुरदासपुर जिले में सोमवार को राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे. राहुल गांधी दीनानगर के मकोड़ा पतन पर पहुंच थे, यहां रावी नदी की वजह से दूसरे किनारे पर कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. राहुल गांधी यहां के लोगों से मिलना चाहते थे, लेकिन पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक पहुंचते ही उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई. दरअसल, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें कुछ गांवों की तरफ जाने से रोक दिया. इस पर राहुल गांधी ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए और नाराजगी भी जताई.
राहुल गांधी गुरदासपुर के उन गांवों की ओर जा रहे थे जो पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं. जैसे ही वो आगे बढ़ने लगे तो SP जुगराज सिंह ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया. उन्होंने साफ कहा कि आगे की स्थिति सुरक्षित नहीं है क्योंकि बॉर्डर की फेंसिंग टूटी हुई है. यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं.
राहुल गांधी का सवाल- “आप प्रोटेक्ट क्यों नहीं कर सकते?”
SP जुगराज सिंह की बात सुनकर राहुल गांधी ने आपत्ति जताई. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर मैं भारतीय सीमा में हूं तो आप मुझे प्रोटेक्ट क्यों नहीं कर पा रहे? मुझे क्यों रोका जा रहा है? इस सवाल पर SP ने कहा कि यह जगह थोड़ी अलग है, SP के इस सवाल पर राहुल गांधी ने पूछा कि क्या ये जगह हिंदुस्तान के अंदर नहीं आती है और ये जगह अलग क्यों है? SP ने फिर से सिक्योरिटी कंसर्न का हवाला दिया और कहा कि उनकी सुरक्षा सबसे जरूरी है. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस भी होती रही.
Sad and unfortunate that @HMOIndia in collusion with @AAPPunjab government in Punjab scuttled @RahulGandhi Jis visit to the isolated villages like Toor, which are still cut off from the mainland and can be reached out only through boats.
These villages remain cut off even https://t.co/tZWrccqX4U
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) September 15, 2025
राहुल गांधी को बिना दौरा किए लौटना पड़ा
काफी देर तक चली बातचीत और बहस के बाद भी अधिकारियों ने राहुल गांधी को आगे जाने की अनुमति नहीं दी. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि आप हमें हमारे देश में ही हमें सुरक्षा नहीं दे सकते, अगर हम अपनी ही धरती पर सुरक्षित नहीं हैं तो फिर अब क्या है? आखिरकार राहुल गांधी को बिना उन गांवों का दौरा किए वापस लौटना पड़ा. हालांकि, इससे पहले उन्होंने बाढ़ प्रभावित कई अन्य इलाकों में जाकर हालात का जायजा लिया और लोगों से मुलाकात की.
आप मुझे हिंदुस्तान में ही प्रोटेक्ट नहीं कर रहे… पंजाब में राहुल गांधी की क्यों हो गई पुलिस से बहस?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


