Nation- ‘मेरे कर्मों की सजा मिली…’, 12 साल की मासूम से रेप करने वाले ने क्यों कही ये बात?- #NA

मासूम से रेप के आरोपी में गिरफ्तार आरोपी
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. शुक्रवार को आरोपी को हवालात में रखा गया था, जहां वह बेचैनी से करवटें बदलता रहा. आज जब पुलिसकर्मी उसे बाहर लाए तो उसकी चाल ढाल देखकर साफ था कि वह थकान और घबराहट से टूटा हुआ है. पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कर डीएनए सैंपल लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
दरअसल बरेली जिले के एक गांव का पूरा मामला है. गांव की 12 साल की किशोरी को कुछ समय से पेट दर्द की शिकायत थी. परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए और अल्ट्रासाउंड जांच कराई. जांच में सामने आया कि किशोरी सात माह की गर्भवती है. यह जानकारी मिलते ही परिवार हैरान रह गया और मामला पुलिस तक पहुंचा.
शुक्रवार को किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने मृत शिशु को जन्म दिया. पुलिस ने मृत शिशु का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी की पहचान की पुष्टि के लिए बच्चे तथा आरोपी के डीएनए सैंपल सुरक्षित किए. इन्हें लैब भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी. गांव के ही एक शादीशुदा युवक पर आरोप है कि उसने किशोरी को धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया. डर और धमकी की वजह से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन गर्भ की जानकारी सामने आने पर पूरा मामला उजागर हो गया.
गांव में चर्चा और पुलिस की जांच
आरोपी को जब हवालात से बाहर निकाला गया तो उसने खुद कहा कि उसे अपने कर्मों की सजा मिल रही है. गांव में इस घटना को लेकर चर्चा है. लोग कह रहे हैं कि इस तरह की घटनाओं से समाज पर बुरा असर पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को सजा काटने के बाद भी गांव में घुसने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए. आरोपी के परिवार को भी इस घटना की वजह से बेइज्जती का सामना करना पड़ रहा है.
पुलिस अधिकारी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक से भी पूछताछ की जाएगी. जब किशोरी को पेट दर्द हुआ था, तब उसकी मां या भाई दवा लेने दुकान पर गए थे. यह देखा जाएगा कि वहां से कौन-सी दवा दी गई थी. मेडिकल स्टोर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी.
जेल की सलाखों के पीछे आरोपी
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण और डीएनए सैंपल लिया गया है. कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी. फिलहाल आरोपी जेल में है और पुलिस विवेचना में जुटी है. ग्रामीणों की मांग है कि दोषी को कानून के मुताबिक सख्त सजा मिले, ताकि भविष्य में कोई और बच्ची ऐसी वारदात का शिकार न हो.
‘मेरे कर्मों की सजा मिली…’, 12 साल की मासूम से रेप करने वाले ने क्यों कही ये बात?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)



.webp)


