Nation: कैटरीना, प्रियंका और आलिया भट्ट की 'जी ले जरा' बनने में क्यों हो रही देरी? फरहान अख्तर ने बताई वजह #INA
.webp)
Farhan Akhtar On Film Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 120 बहादुर को लेकर काफी चर्चा हो रही है. एक्टर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है. हालांकि, फरहान के फैंस अब भी एक और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वो है, ‘जी ले जरा’. आपको बता दें, ये फिल्म साल 2021 में अनाउंस की गई थी और इसके साथ ही कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट को लीड रोल में कास्ट किया गया था. मगर, घोषणा के बाद से ही ये फिल्म लगातार देरी का शिकार होती रही और अब तक फ्लोर पर नहीं आई. इस बीच फरहान ने फिल्म के टालने की वजह पर खुलकर बात की है.
‘मैं जल्द ही निर्देशन करने वाला हूं’
फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी फिल्म 120 बहादुर के प्रमोशन के दौरान अनफ़िल्टर्ड बाय समदीश को इंटरव्यू दिया. जहां फरहान ने फिल्म ‘जी ले जरा’ के रिलीज को लेकर कहा, ‘मेरी फिल्म तूफान साल 2021 में रिलीज हुई थी, और उसके ठीक बाद, मैं ‘जी ले ज़रा’ नाम की एक फिल्म का डायरेक्शन करने वाला था. बस इसमें देरी होती रही, और उन दो साल में, मैं अपने सामने आने वाले सभी मौकों को मना करता रहा. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि जब आपको निर्देशन करना होता है, तो आप सिर्फ उसी पर फोकस कर सकते हैं. अगर कोई एक्टिंग आता तो मैं उनसे कहत, नहीं, मैं जल्द ही निर्देशन करने वाला हूं.
फरहान ने फिल्म को लेकर कही ये बात
फरहान ने आगे बताया कि, फिल्म की शूटिंग की तारीख बार-बार आगे बढ़ती रही है और मुझे लगता था कि मैं समय बर्बाद कर रहा हूं, मुझे पता भी नहीं चला कि ढाई साल बीत गए. कुछ पर्सनल इनसिक्योरिटी भी हैं. मुझे लगने लगा था कि शायद लोगों को लगता होगा कि मैं डायरेक्शन नहीं कर पाऊंगा. मुझे कोई फिल्म निर्देशित किए 12 साल हो गए थे और शायद लोगों को मेरी योग्यता पर शक था, इसलिए मैं यह नहीं कहना चाहता था कि, ‘मुझे इस फिल्म से आगे बढ़ने दो.’ वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘जी ले ज़रा’ को ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ कि तरह एक रोड-ट्रिप फिल्म बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: महिका शर्मा ने हार्दिक पांड्या संग सगाई की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
कैटरीना, प्रियंका और आलिया भट्ट की 'जी ले जरा' बनने में क्यों हो रही देरी? फरहान अख्तर ने बताई वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)





