Nation- पत्नी की जासूसी, पति ने बेडरूम में लगाए कैमरे; महिला अधिकारी का आरोप- . रिकॉर्ड कर मांग रहा दहेज- #NA

AI जनरेटेड इमेज.
महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपने बेडरूम में गुप्त रूप से जासूसी कैमरे लगा दिए, ताकि वो अपनी पत्नी के निजी पलों को रिकॉर्ड कर सके. यही नहीं व्यक्ति ने पत्नी से 1.5 लाख रुपए दहेज की मांग कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.
व्यक्ति सरकारी कर्मचारी है. उसकी पत्नी सरकारी अधिकारी है. दरअसल, 31 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके निजी पलों को रिकॉर्ड करने के लिए बेडरूम में गुप्त रूप से जासूसी कैमरे लगा दिए और 1.5 लाख रुपए दहेज की मांग कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया.
आरोपी पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति, सास, तीन ननदों और दो ननदों के पतियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा एक महिला के प्रति क्रूरता), 115 (2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार के एक विभाग में क्लास-2 अधिकारी महिला को उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया.
माता-पिता के घर से पैसे लाने का बनाया दबाव
अंबेगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और उसके रिश्तेदारों ने उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया. उन्होंने उस पर कार की किश्तों का भुगतान करने के लिए अपने माता-पिता के घर से 1.5 लाख रुपए लाने का दबाव डाला. जब उसने पैसे लाने से इनकार कर दिया तो उसे पीटा गया.”
अधिकारी ने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके निजी पलों को रिकॉर्ड करने के लिए बेडरूम में जासूसी कैमरे लगाए और उसकी मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी. पुलिस ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बदल रही राजनीति! सिर्फ तारीफ और आभार या शरद पवार-उद्धव ठाकरे की फडणवीस से बन रही अलग ट्यूनिंग?
पत्नी की जासूसी, पति ने बेडरूम में लगाए कैमरे; महिला अधिकारी का आरोप- . रिकॉर्ड कर मांग रहा दहेज
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)




