Nation- नालंदा में बनेगा अटल कला भवन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- स्थानीय कलाकारों को मिलेगा आधुनिक मंच- #NA

नालंदा में बनेगा अटल कला भवन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- स्थानीय कलाकारों को मिलेगा आधुनिक मंच

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (File Photo)

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार राज्य में सांस्कृतिक अधोसंरचना (कल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसी कड़ी में नालंदा जिले को एक विशेष सांस्कृतिक सौगात प्रदान करते हुए ₹1973.26 लाख (₹19 करोड़ 73 लाख 26 हजार) की लागत से 620 दर्शक क्षमता वाले अटल कला भवन के निर्माण को स्वीकृति दी गई है.

इस संबंध में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार की अटल कला भवन निर्माण योजना के अंतर्गत नालंदा को यह महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र भवन निर्माण विभाग द्वारा प्रदान किया जा रहा है. यह भवन स्थानीय कलाकारों, सांस्कृतिक संगठनों और जनसामान्य के लिए अभिव्यक्ति का एक सशक्त मंच होगा.

सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने की बड़ी पहल

नवनिर्मित कला भवन नालंदा में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन को भी गति प्रदान करेगा. अटल कला भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जहां रंगमंचीय प्रस्तुतियां, संगीत, नाटक, व्याख्यान और विविध सांस्कृतिक आयोजन संभव हो सकेंगे. सरकार की यह पहल नालंदा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी.

नालंदा में बनेगा अटल कला भवन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- स्थानीय कलाकारों को मिलेगा आधुनिक मंच

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button