Nation- महाराष्ट्र में सस्ती होगी बिजली, पांच साल में 26% तक घटेंगे दाम- #NA

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है. महाराष्ट्र में बिजली सस्ती होने जा रही है. राज्य में पहली बार ऐसा हो रही है कि बिजली दरों में इतनी बड़ी कटौती की घोषणा की गई है. पहले साल में 10 फीसदी और पांच साल में 26 फीसदी तक बिजली के दाम घटेंगे. इसके लिए राज्य में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है.
बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. राज्य के इतिहास में पहली बार बिजली की दरों में पहले साल में 10 प्रतिशत और 5 साल में 26 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. महावितरण की याचिका पर यह फैसला देने के लिए हम महाराष्ट्र राज्य विद्युत विनियामक आयोग (MERC) के आभारी हैं.
Good news on electricity tariffs!
For the first time in the States history, electricity tariffs will be reduced — starting with a 10% cut in the first year, and a total 26% reduction in phases over the next 5 years.
Thanks to the Maharashtra Electricity Regulatory Commission— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 25, 2025
70% लोगों को 100 यूनिट से कम खपत
उन्होंने कहा कि आमतौर पर हर साल बिजली दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की याचिकाएं दाखिल होती थीं. मगर महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार महावितरण ने बिजली दरों को कम करने के लिए याचिका दायर की, जिस पर एमईआरसी ने यह फैसला सुनाया है.
इस फैसले से घरेलू उपभोक्ता, औद्योगिक उपभोक्ता और वाणिज्यिक उपभोक्ता तीनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में 70 फीसदी लोग हर महीने 100 यूनिट से कम बिजली का उपभोग करते हैं.
मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 का उद्देश्य लगभग 7000 मेगावॉट क्षमता वाली सौर परियोजनाएं 2025 तक स्थापित करना और कुल फीडर सौराइजेशन में 30% का लक्ष्य हासिल करना है .
महाराष्ट्र में सस्ती होगी बिजली, पांच साल में 26% तक घटेंगे दाम
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)

