Nation- सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड खत्म, बोले AAP नेता- प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा करूंगा- #NA

ईडी की रेड के बाद बोलते सौरभ भारद्वाज.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के चिराग दिल्ली स्थित आवास पर (प्रवर्तन निदेशालय) ईडी की रेड लगभग 19 घंटे तक चली. जिसके बाद ईडी के अधिकारी वहीं से निकल गए. ईडी के निकलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौरभ भारद्वाज को कंधे पर उठाकर जमकर नारेबाजी की.
वहीं सौरभ भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चोरों के यहां पर भी छापे मारोगे, ईमानदारों के यहां पर भी छापे मारोगे, तो ईमानदार कौन रहेगा. तुम देश के अंदर ईमानदारी खत्म कर रहे हो. उन्होंने कहा कि ED से दिनभर काफी बातचीत हुई. मैंने ED को कहा कि अरेस्ट करना है तो कर लो, मैं दो साल जेल के लिए लिखवा कर आया हूं, तुम्हारे कहने से काम नहीं करूंगा. मैं अरविंद केजरीवाल का चेला हूं.
#WATCH | Delhi AAP President Saurabh Bharadwaj says, “I told the ED teams that if they want to arrest me, they can. I made this proposal to them three times… I am a follower of Arvind Kejriwal. I will not work as you wish… I will hold a press conference tomorrow… They can pic.twitter.com/TNLCzHssJH
— ANI (@ANI) August 26, 2025
ED ने बहुत कोशिश की लेकिन मिला कुछ नहीं
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि डॉक्यूमेंट के नाम पर ईडी को सिर्फ दो एफिडेविट मिले हैं, जिसमें एक एफिडेविट जो मैं चुनाव में दिया था 2025 का है और दूसरा हेल्थ डिपार्टमेंट ने हाईकोर्ट में दिया था. ईडी ने क्या-क्या पूछा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब सबूत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा, कई चौंकाने वाले खुलासे करूंगा, हो सकता है खुलासे के बाद ईडी दुबारा से मेरे घर आ जाए और अरेस्ट करे. उन्होंने कहा कि मैं जेल जाने से नहीं डरता हूं. हम ED, केंद्र सरकार को और LG को पूरी तरीके से एक्सपोज करेंगे कि कैसे उन्होंने हमें फंसाने की कोशिश की है.
आप से डरती है बीजेपी
वहीं दिल्ली की विपक्ष की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ईडी ने सौरभ भारद्वाज के आवास पर 20 घंटे तक तलाशी ली. सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी क्यों की गई? ये सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की गई. आप की ताकत है कि वह कभी झुकती नहीं और इसीलिए बीजेपी आप से डरती है.
#WATCH | Delhi LoP and AAP leader Atishi says, “ED carried out a search at the residence of Saurabh Bharadwaj for 20 hours. Why was a raid carried out at the residence of Saurabh Bharadwaj?… These raids were carried out just to divert attention…The strength of AAP is that it pic.twitter.com/55sAa1ekdK
— ANI (@ANI) August 26, 2025
आप के नेता ईमानदार और देशभक्त
आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि जब सौरभ भारद्वाज वह नहीं कहा जो वे कहना चाहते थे, तो ईडी की टीम चली गई. वहीं विधायक संजीव झा ने कहा, ईडी की छापेमारी खत्म होने के बाद हमने सौरभ भारद्वाज से मुलाकात की. वह कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि ईडी की टीम ने दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान उन्हें कुछ नहीं मिला. आप के नेता ईमानदार और देशभक्त हैं. हम हमेशा दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए काम करते हैं.
सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड खत्म, बोले AAP नेता- प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा करूंगा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










