Nation- देशभर में फिर जमकर बरसेंगे बदरा! UP-बिहार और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट- #NA

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. 25-26 तारीख के दौरान जम्मू और कश्मीर भी बारिश की संभावना जताई है. बारिश और भूस्खलन की वजह से पहाड़ी राज्यों में हालत चिंता जनक बने हुए है.
हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में 30 अगस्त तक भारी बारिस का अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर प्रदेश अगले सात दिनों को मध्य से भारी बारिश होने की संभावना है. जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि उत्तराखंड और राजस्थान में 26 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.
अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अगले 3 दिनों के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अगले चार दिनों तक इन इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
पूर्वी-मध्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं पूर्वी और मध्य राज्यों में भी अगले 6-7 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 25, 29 और 30 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 25 और 30 तारीख को बिहार में, 25, 28 और 29 तारीख को झारखंड, 28-30 अगस्त के दौरान विदर्भ में, 25 को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 25 और 26 अगस्त को ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
पश्चिमी राज्यों में बारिश का अलर्ट
पश्चिम भारत की बात करें तो अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. 25 से 30 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा में भारी वर्षा होने की संभावना है. 24 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र और 27-30 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 28 अगस्त को कोंकण और गोवा में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश ई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
असम-मेघालय में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. 24, 25 और 28-30 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; 24-29 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं
दक्षिण प्रायद्वीपीय में 26-29 अगस्त के दौरान केरल और माहे में, 26-30 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक में, 27-29 अगस्त के दौरान आंतरिक कर्नाटक में, 27 और 28 अगस्त को तेलंगाना में, 25 और 26 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी वर्षा की संभावना है. तटीय कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. अगले 3 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में तेज सतही हवाएं करीब 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है.
अगले 3 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है और उसके बाद के 4 दिनों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.
देशभर में फिर जमकर बरसेंगे बदरा! UP-बिहार और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)
.webp)



