Nation: दिल से दिमाग तक हर बीमारी को अलविदा कह देगा अंगूर, जानिए Grape's Day पर इसके फायदे #INA

अंगूर खाने से हार्ट, आंख, त्वचा, हड्डियों और इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है. अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह के नुकसान से बचाते हैं.  हेल्दी और फिट रहने के लिए खानपान के साथ-साथ लाइफस्टाइल अच्छा रखना बहुत ही जरूरी है, लेकिन कामकाज और व्यस्तता के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं. ऐसे में अपने दिन की शुरुआत एक अच्छे और हेल्दी नाश्ते के साथ करनी चाहिए, जिससे सेहत को फायदा मिलेगा और बीमारियों दूर रहेंगी. सेहत के लिए अंगूर बहुत फायदेमंद हो सकता है. अंगूर में कई पोषक तत्व होते हैं, जिनसे सेहत को कई फायदे होते हैं.  हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अंगूर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं, क्योंकि इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, ये शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं.

अंगूर के फायदे

हृदय रोग से बचाव
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
त्वचा को निखारने में असरदार
हड्डियां मजबूत होंगी
इम्यून बूस्ट
कब्ज से राहत
मस्तिष्क यानी दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी

ब्लड प्रेशर

अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. आहार में अंगूर को शामिल करने से बीपी को कंट्रोल में रखा जा सकता है.

कब्ज से मिलेगी राहत

अंगूर फाइबर का अच्छा स्रोत है. इससे कब्ज से राहत मिलती है. रोज सुबह खाली पेट अंगूर खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. इससे कब्ज जैसी बीमारियों से राहत मिलती है.

दिल के लिए अच्छा

काले अंगूर का रस दिल के दौरे को रोकने में एस्पिरिन की गोलियों जितना ही प्रभावी है. एस्पिरिन रक्त का थक्का बनने से रोकता है. इसमें फ्लेवोनोइड्स नामक पदार्थ होते हैं. इसे नियमित रूप से खाने से दिल के दौरे को रोकने में मदद मिल सकती है.

अस्थमा के लिए फायदेमंद

अस्थमा में लाभकारी अंगूर का प्रयोग विभिन्न रोगों के उपचार में भी किया जाता है. यह अस्थमा यानी सांस संबंधी समस्या के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद पानी फेफड़ों में पानी की कमी को पूरा करता है, जिससे अस्थमा की संभावना बहुत कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें- फैसला लेने में होती है कंफ्यूजन, तो हो जाएं सावधान हो सकती है ये बीमारी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं. . Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.

दिल से दिमाग तक हर बीमारी को अलविदा कह देगा अंगूर, जानिए Grape's Day पर इसके फायदे




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button