Nation- महाराष्ट्र: मंत्री पद की शपथ लेंगे अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल, राजभवन में तैयारियां शुरू- #NA

एनसीपी (अजित) नेता छगन भुजबल (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और पू्र्व डिप्टी सीएम छगन भुजबल 20 मई सुबह 10 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे. यह पद अजित पवार गुट के नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था. मुंडे की जगह पर अब अजित गुट से छगन भुजबल को मंत्री बनाया जा रहा है. मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल राजभवन में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं. फडणवीस सरकार का ये पहला मंत्रिमंडल विस्तार है जो महज 5 महीने के अंदर ही होने जा रहा है.
अजित गुट के नेता छगन भुजबल की नाराजगी विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कई बार सामने आई थी. उस समय में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था. यही कारण है कि वे समय-समय पर अपनी नाराजगी जाहिर करते रहते थे.
भुजबल को ठाकरे परिवार के खिलाफ बगावत करने के लिए भी जाना जाता है. 1991 में भुजबल ने शिवसेना में बड़ी फूट डाली थी और 18 विधायकों को अपने साथ लेकर शिवसेना बी पार्टी बना ली थी. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी. भुजबल राज्य के डिप्टी सीएम के साथ गृह मंत्री रह चुके हैं.
फडणवीस सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार
महाराष्ट्र सरकार के मुखिया देवेंद्र फडणवीस अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 20 मई को करने जा रहे हैं. अब की जानकारी के अनुसार इस विस्तार में केवल एक ही मंत्री शपथ लेगा. विस्तार में भुजबल मंत्री के तौर पर शामिल होंगे. हालांकि अब तक उनके विभाग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि जो विभाग धनंजय मुंडे के पास था वहीं विभाग भुजबल को दिया जाए. इस बात से भी इंकार नहीं कि सीएम फडणवीस उन्हें कोई नया विभाग भी दे सकते हैं.
कैसा है महाराष्ट्र का मंत्रिमंडल
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के ताने बाने की बात की जाए तो यहां अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं. सरकार बनने के बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार में उस सयम बीजेपी ने अपने 19, शिवसेना को 11 और एनसीपी से 9 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई थी. भुजबल के मंत्री पद की शपथ के साथ सरकार में एनसीपी के मंत्रिशें की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी. इसके अलावा अजित पवार अभी डिप्टी सीएम हैं. उनके पास ही वित्त विभाग है.
महाराष्ट्र: मंत्री पद की शपथ लेंगे अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल, राजभवन में तैयारियां शुरू
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)






