Nation: महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की बेटियां मोहाली पहुंचीं, पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किया शानदार स्वागत #INA

क्रिकेट में विश्व कप जीतकर महिला भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम की दो पंजाबी खिलाडियों, हरलीन देओल और अमनजोत कौर जब मोहाली पहुंचीं तो उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ. यहां पर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी भीड़ उनका इंतजार करती दिखाई दी. 

मंत्रियों और विधायकों ने बढ़ाया बेटियों का मान

इस मौके पर पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष रूप से खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे. उनके साथ विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, जसवंत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाणा भी मौजूद रहे. हवाई अड्डे पर हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिला. यहां पर पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से ढोल की थाप और फूलों के हार पहनाकर विजेता बेटियों का सम्मान किया गया.

 

women cricket team

 

सरकार की ओर से खास सम्मान 

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान ने पहले ही वीडियो कॉल के माध्यम से टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को बड़ी जीत के लिए बधाई दी थी. हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर ने  कहा कि हमारी इन बेटियों ने सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया. उन्होंने ऐलान किया कप्तान हरमनप्रीत कौर के पंजाब लौटने के बाद पंजाब सरकार की ओर से तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की बेटियां मोहाली पहुंचीं, पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किया शानदार स्वागत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button