Nation: विश्व शरणार्थी दिवस 2025: युद्ध, आपदा और उत्पीड़न से जूझ रहे लोगों के सम्मान का दिन #INA
.webp)
नई दिल्ली, 19 जून (.)। 20 जून को दुनिया भर के लोग विश्व शरणार्थी दिवस मनाते हैं। शरणार्थी वो व्यक्ति होता है जिसे युद्ध, उत्पीड़न या प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए अपना देश छोड़ कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हर साल दुनिया भर में लाखों लोग अपने घरों को छोड़ कहीं सुरक्षित जगह पर नए जीवन की तलाश में निकल पड़ते हैं। इ
विश्व शरणार्थी दिवस पहली बार 20 जून 2001 को शरणार्थियों की स्थिति से संबंधित 1951 कन्वेंशन की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए विश्व स्तर पर मनाया गया। इसका उद्देश्य शरणार्थियों के अधिकारों, जरूरतों और सपनों पर जोर देना है। इसका मकसद राजनीतिक इच्छाशक्ति और संसाधनों को जुटाना भी है, ताकि शरणार्थी न सिर्फ जीवित रह सकें बल्कि फल-फूल सकें। दिसंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में नामित किया। इसके पहले इसे मूल रूप से अफ्रीका शरणार्थी दिवस के रूप में जाना जाता था।
शरणार्थियों के लिए बने संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के मुताबिक, हर साल विश्व शरणार्थी दिवस पर दुनिया भर के कई देशों में शरणार्थियों के समर्थन में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों का नेतृत्व शरणार्थी स्वयं करते हैं या उनमें सरकारी अधिकारी, मेजबान समुदाय, कंपनियां, मशहूर हस्तियां और स्कूली बच्चे शामिल होते हैं।
वैश्विक अनिश्चितता के दौर में जब लोग अपने स्वार्थ को मानवता से ज्यादा महत्व देते हैं तो जबरन विस्थापित लोगों की संख्या बढ़ती है, जो आज के समय में रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दुनियाभर में जबरन विस्थापित 123 मिलियन से अधिक लोग हैं। इन लोगों को अपना समर्थन व्यक्त करते हुए डब्ल्यूएचओ कहता है कि स्वास्थ्य एक मौलिक मानव अधिकार है, जो सम्मान, सुरक्षा और समावेश के लिए जरूरी है। इसलिए वो विस्थापित लोगों के साथ एकजुटता में खड़ा है।
इस साल विश्व शरणार्थी दिवस पर इसकी थीम शरणार्थियों के साथ एकजुटता रखी गई है, जिसमें एकजुटता का मतलब है शरणार्थियों को सिर्फ शब्दों से नहीं बल्कि कामों से भी सम्मान देना।
–.
डीसीएच/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
विश्व शरणार्थी दिवस 2025: युद्ध, आपदा और उत्पीड़न से जूझ रहे लोगों के सम्मान का दिन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)


.webp)

