Nation- Yash Dayal: क्रिकेटर यश दयाल पर रेप का दूसरा आरोप, अब जयपुर में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज- #NA

Yash Dayal: क्रिकेटर यश दयाल पर रेप का दूसरा आरोप, अब जयपुर में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

गेंदबाज यश दयाल.

आईपीएल चैंपियन आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर जयपुर में रेप और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज हुई है. युवती का आरोप है कि यश दयाल ने क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर और इमोशनल ब्लैकमेल करके दो साल तक रेप किया. उसने जयपुर के सांगानेर सदर थाने में दयाल के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

इससे पहले यूपी के गाजियाबाद की एक लड़की ने भी यश पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था. इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से यश को राहत मिली थी. ताजा मामले में सांगानेर सदर एसएचओ अनिल जैमन ने बताया कि जयपुर की लड़की क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी.

युवती ने क्रिकेटर यश दयाल क्या-क्या आरोप लगाए हैं?

उसका आरोप है कि करीब 2 साल पहले जब वह जब नाबालिग थी, तब क्रिकेट में करियर बनवाने का झांसा देकर दयाल ने उसके साथ रेप किया.युवती ने बताया कि करियर बनाने का झांसा देकर यश दयाल लगातार उसका रेप करता रहा. SHO अनिल जैमन ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल-2025 मैच के दौरान जयपुर आए यश दयाल ने सीतापुरा स्थित एक होटल में बुलाकर फिर रेप किया था.

तब पहली बार उसके साथ रेप हुआ था: थानाधिकारी

थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि इमोशनल ब्लैकमेल और लगातार शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने सांगानेर सदर थाने में 23 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई. लड़की जब 17 साल की नाबालिग थी, तब पहली बार उसके साथ रेप हुआ था. ऐसे में पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है.

खबर अपडेट की जा रही है…

Yash Dayal: क्रिकेटर यश दयाल पर रेप का दूसरा आरोप, अब जयपुर में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button